hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

उज्जवला योजना के तहत् 19 महिला हितग्राहियो को मिला नवीन गैस कनेक्शन.. विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

मोतिमपुर में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम आयोजित

40 विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

उज्जवला योजना के तहत् 19 महिला हितग्राहियो को मिला नवीन गैस कनेक्शन

धमतरी 21 दिसंबर 2023/ मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत मोतिमपुर में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यकम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित श्री विरेन्द्र कुमार साहू पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड के द्वारा कार्यकम में उपस्थित ग्राम के नागरिको को विकसित भारत संकल्प लिया गया है। स्कूली बच्चों द्वारा धरती कहे पुकार के तहत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर केन्द्र शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित 55 हितग्राहियों द्वारा अपनी कहानी अपनी जुबानी के माध्यम से अपनी बातों को साझा किये।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। प्रधानमन्त्री उज्जवला योजना के तहत 19 हितग्राहियो को नवीन गैस कनेक्शन प्रदाय किया गया है। नया आधार कार्ड बनाने एवं अपडेट करने का कार्य भी उक्त कार्यक्रम में किया गया है। वैन एल.ई.डी के माध्यम से केन्द्र शासन द्वारा संचालित योजना की जानकारी दी गई। 40 लोगो को पुरूस्कृत भी किया गया। उक्त शिविर में श्री उत्तम धृतलहरे सरपंच ग्राम पंचायत गोतिमपुर, श्री विरेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, श्री होरीलाल साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल मेंघा, श्री डेमूलाल साहू पूर्व सरपंच मोतिमपुर, श्री हेमलाल साहू पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत के समस्त पंच बिहान समुह के सदस्य एवं सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उक्त कार्यकम में उपस्थित रहें।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत कुई में आहाता निर्माण कार्य पर भारी मात्रा पर गड़बड़ी, आला अधिकारी कमिशन में लीन

hindmedianews

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया कार्यालय प्रवेश 

Chunesh Sahu

*नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को बिरेझर पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार* *आरोपी द्वारा नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर किया गया था जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य*

Chunesh Sahu

वन विकास निगम बना माफिया का सरदार,पंडरिया वन निगम रेंज में सागौन सहित अन्य की तस्करी जोरों पर

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग उप तहसील स्थापना की मिली स्वीकृति

hindmedianews

समधी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा जप्त

Sakshi Bansod