कबीरधाम : पंडरिया जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुई का मामला सामने आया है । वित्तीय वर्ष 2022,23 में विधायक आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला कुई के पास 10 लाख रुपए की लागत से आहता निर्माण में झोल झाल अभी भी दिखाई पड़ रही है।
आपको बता दें,,पूर्व में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य होने के कारण बाउंड्री वॉल ढह गई थी जिसके चलते उस कार्य की भुगतान राशि पर रोक दी गई थी।
इस अहाता निर्माण कार्य में अनियमितता होना साक्ष्य पाए जाने पर उसकी भुगतान राशि रोकी गई थी ।
आपको यह भी बताते चलें उसी रुकी हुई भुगतान राशि को आहरण करने की मनसूबे से सरपंच सालों पहले से पानी की धारा बहने वाली नाला को बंद कर उसकी वास्तविक दिशा में परिवर्तन कर दिया जिसके लिए किसी भी राजस्व अधिकारी की अनुमति नहीं ली।
स्टीमेट के अनुसार नहीं किया जा रहा सामग्री का उपयोग वही काली रेत व लाल ईट से बनाया गया है यह आहाता निर्माण कार्य फिर भी प्रशासनिक अधिकारी हैं मौन।
अधिकारियों के नाक के नीचे से अपनी मन मर्जी के मुताबिक कार्य को अंजाम दे रहा है वहीं इस कार्य को सत्यापन एवं मूल्यांकन कुर्सी में बैठे बैठे करते हैं जिनके कारण ही अधिकारी इस तरह से होने वाले कार्यों से अनजान रहते हैं और कबीरधाम जिले के अधिकारियों को इस कलंक का सामना करना पड़ता है। इस तरह के कार्य करने वाले सरपंच की सभी कार्य का जांच टीम गठित कर वसूल तथा दांडिक कार्यवाही की आवश्यकता है।