
प्रेस विज्ञप्ति
*स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ ‘मितानिनों’ का सम्मान! गुंडरदेही में मितानिन दिवस पर साड़ी और श्रीफल भेंट*
गुंडरदेही नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में मितानिन दिवस को बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों को साड़ी और श्रीफल भेंट कर उनके अथक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
*मितानिन: समुदाय और स्वास्थ्य प्रणाली के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी*
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने मितानिनों के कार्यों की सराहना की। मितानिनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और उनकी देखभाल सुनिश्चित करना है। वे मातृ मृत्युदर और शिशु मृत्युदर को कम करने, स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों को जोड़ने, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही, किशोरी बालिकाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करती हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन जी ने मितानिनों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा,मितानिनें हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था की असली नायिकाएँ हैं। ये ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में, जहाँ डॉक्टर या नर्स का पहुँचना कठिन होता है, वहाँ एक स्वास्थ्य दूत के रूप में कार्य करती हैं। मितानिनें केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि ये प्रेम, सेवा और समर्पण की भावना के साथ काम करने वाली स्वास्थ्य की देवी के समान हैं। उनके कारण ही संस्थागत प्रसव बढ़ा है और हमारे गाँवों में शिशु एवं मातृ मृत्युदर में उल्लेखनीय कमी आई है। गुंडरदेही नगर पंचायत उनके इस बहुमूल्य सहयोग के लिए सदा आभारी रहेगा।”इस अवसर पर नगर पंचायत के कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने मितानिनों का उत्साह बढ़ाया। इनमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, सीएमओ किरण पटेल, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, तथा पार्षद शैल महोबिया, लोकेश्वरी शंकर यादव, संतोष नेताम, सेवक महिपाल, और रोम लाल यादव शामिल थे।
स्वास्थ्य विभाग से ब्लॉक समन्वयक श्रीमती सरिता निषाद, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक ओमलता देशमुख, और मितानिन प्रशिक्षक श्रीमती हंसलता साहू की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया। मितानिनों को सम्मानित किया गया, उनमें जया निषाद, यशोदा सिन्हा, रेखा महोबिया, कुम बाई, पूजा बिंझेकर, और विधारा देवांगन के नाम शामिल हैं।
रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
7389867471





