hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़बालोद

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी शिविर दुधली मालीघोरी कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आएं रेडक्रास के बच्चों को श्री संजय शर्मा अध्यक्ष अतंर्विभागीय लीड़ एजेंसी सड़क सुरक्षा/सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पु.मु. नवा रायपुर के द्वारा दिया गया सड़क सुरक्षा नियमों संबंधी जानकारी।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी शिविर दुधली मालीघोरी कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आएं रेडक्रास के बच्चों को श्री संजय शर्मा अध्यक्ष अतंर्विभागीय लीड़ एजेंसी सड़क सुरक्षा/सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पु.मु. नवा रायपुर के द्वारा दिया गया सड़क सुरक्षा नियमों संबंधी जानकारी।

 

 जंबूरी शिविर में बालोद पुलिस द्वारा लगाएं गए सड़क सुरक्षा स्टॉल का श्री संजय शर्मा द्वारा किया गया निरीक्षण।

बालोद,,,पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमान् योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, श्री बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) बालोद एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले में ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ (दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक) यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। 

 

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी शिविर दुधली मालीघोरी कार्यक्रम में श्री संजय शर्मा अध्यक्ष अतंर्विभागीय लीड़ एजेंसी सड़क सुरक्षा/सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पु.मु. नवा रायपुर के द्वारा विभिन्न राज्यों से आएं रेडक्रास के बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों जैसे सड़क में चलते समय बड़ी वाहनों से होने वाले संभावित खतरों, बड़ी वाहनों के ब्लांइड स्पॉट के बारे में बताएं गया, भीड़ कंट्रोल करने के लिए उपायो से अवगत कराया गया एवं दो वाहनों के बीच में कितना गैप रखे, वाहनों के स्पीड़ कम करने के लिए प्रभावी उपायो के बारे सरल सहज उपायों के बारे में बताया गया। श्री संजय शर्मा द्वारा बालोद पुलिस द्वारा लगाएं गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया एवं ‘‘सेफ्टी विथ हेलमेट’’ की थीम पर बनाएं गए सेल्फी पाइंट में सेल्फी लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। 

 

रोवर रेंजर जंबुरी शिविर स्थल में बालोद पुलिस द्वारा यातायात नियमों, साइबर अपराधों, महिला एवं बच्चों से होने वाले अपराधों एवं नवीन कानून संबंधी स्टॉल लगाकर विस्तृत जानकारी दिया जा रहा है। स्टॉल में आने वाले रेडक्रॉस के बच्चों एवं आगंतुकों को यातायात नियमों संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा संबंधी उपकरणों की प्रदर्शनी लगायी गयी है। साथ ही प्रोजेक्टर/टीवी के माध्यम से यातायात संबंधी वीडियों क्लिप को प्रसारित किया जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने साथ ही अपने प्रियजनों एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

*प्रभु श्रीराम की कथा मानव जीवन को भवसागर से पार करा देती है : डीपेंद्र साहू* *तीज पर्व में शांति चौक सोरिद नगर एवं नागदेव मंदिर चौक हटकेसर वार्ड में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए डीपेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

कबीरधाम कलेक्टर:जल जीवन मिशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्तापूर्ण करें कार्य

hindmedianews

इंसानों की तरह दो सांपों में भी हुई वर्चस्व की लड़ाई, देखिए यह वायरल वीडियो

Admin

23 गौ वंशो को तस्करों से छुड़ाया गौ तस्कर पुलिस की गिरप्त में…

Chunesh Sahu

ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा कर जीवन का अभिन्न अंग बना गोधन न्याय योजना

hindmedianews

आज गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम तवेरा एवं किलेपार में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के साथ गुंडरदेही विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी ग्रामवासियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य सस्वर मानस गान प्रतियोगिता में शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों के खुशहाली के लिए कामना किए।

Chunesh Sahu