hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*युवा दिवस पर युवाओं ने निकाली रैली* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*युवा दिवस पर युवाओं ने निकाली रैली* 

पीजी कॉलेज धमतरी के प्राचार्य डॉ श्रीदेवी चौबे जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो निरंजन कुमार साहू इकाई क्रमांक एक व प्रो आकांक्षा मरकाम इकाई क्रमांक दो के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति तक नारे लगाते हुए रैली निकाली। रैली में प्राचार्य डॉ श्रीदेवी चौबे रासेयो जिला संगठक डॉ अमर सिंह साहू, डॉ मनदीप खालसा डॉ हेमवती ठाकुर , प्रो कोमल प्रसाद यादव प्रो अमर सिंह साहू एवम महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं शामिल हुए। उसके पश्चात महाविद्यालय में युवा दिवस के अवसर पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के सपनो का भारत विषय पर हुए भाषण प्रतियोगिता में सोमेश्वर प्रथम तोषण साहू द्वितीय व नागेंद्र सोनबेर तृतीय रहे। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में सोमेश्वर प्रथम डिंपल बिसमती देवांगन द्वितीय और डिंपल सोनकर तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक महेंद्र कुमार साहू, तोषण साहू,लकेश्वरी साहू, हेमचरण साहू, तेजस्वी ध्रुव, लीना गजेन्द्र, संकेत कुमार, टीमेश साहू, अनिता, खोमेश्वरी, एवं समस्त एनएसएस स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

संबंधित पोस्ट

सनराइज पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विद्यालय को मिल रहा उच्च शिक्षा मंदिर का खिताब 

hindmedianews

यादव युवा प्रकोष्ठ प्रथम कार्य समिति की बैठक संपन्न

Chunesh Sahu

वृक्षारोपण अभियान के तहत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव कार्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण

Admin

करोड़ों की सड़के, लाखों की नालियां व भवन चढ़ रही नगर पालिका पंडरिया भ्रष्टाचार की भेंट 

hindmedianews

Chunesh Sahu

*यातायात राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा में स्कूली बच्चों ने लिया भाग लोगो को करते दिखे जागरूक*

Chunesh Sahu