hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

अघोरपीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानाम में निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

संवाददाता: अजय जांगड़े 

कबीरधाम/पंडरिया : परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के द्वारा स्थापित श्री सर्वेश्वरी समूह  संस्थान देवस्थानम छत्तीसगढ़ की शाखा(मंझोली) पंडरिया में उनके आशीर्वाद से निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया। सबसे पहले अवधूत भगवान राम एवं अघोरेश्वर संभव राम बाबा जी के तैल चित्र को आश्रम के विधिनुसार पूजा अर्चना किया गया फिर शिविर का कार्यक्रम प्रारंभ किए गए जिसमे श्री श्याम हॉस्पिटल बिलासपुर के द्वारा डॉक्टर योगेंद्र पहारे व डॉक्टर राकेश साहू सहित  उनके स्टॉफ के द्वारा चिकित्सीय सेवा प्रदान किया गया  ।
वही कबीरधाम जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री मुखर्जी के मार्गदर्शन में  पंडरिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर स्वप्निल तिवारी के सहयोग से द्वारा डॉक्टर निलेश चंद्रवशी , डॉक्टर नम्रता कोशले व स्टॉफ अपनी सेवा प्रदान किए।आपको बता दे कि यहां तीन नाड़ी वैध के द्वारा जड़ी बूटियों के द्वारा इलाज किया गया। जिसमे चिल्फी घाटी से झुमुक लाल मरावी, भोरमदेव छपरी से लालजी गंधर्व एवं रेंगाखार से भुरुवा राम पटेल जो वन औषधालय केंद्रों से अपनी सेवा देने आए हुए थे। इस शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारी सर्दी, खांसी, जुकाम, लकवा, पक्षाघात, चर्म रोग, बवाशीर, खुजली, आमवात, गठिया वात, जोड़ों दर्द, छाती रोग, गैस पीलिया आदि रोगों के अलावा निः शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया गया साथ ही खून टेस्ट, बीपी , शुगर आदि जांच के अलावा नेत्र रोग परीक्षण कर चश्मा वितरण किया गया व  दवाइयां इलाज के बाद निःशुल्क प्रदान किए गए।
मरीजों के लिए प्रसाद के रुप में हलुआ व चना का पका हुआ स्वल्पाहार का व्यवस्था किया गया था।
 सर्वेश्वरी समूह के द्वारा समय समय पर जनहित कार्यक्रम आयोजित किया जाता है  कभी रुखमी दादर तो कभी तेलिया पानी लेद्रा  जैसे सुदूर वनांचल बैगा बाहुल्य क्षेत्र में ऐसे दुर्गम स्थानों में पहुंचकर ठंड के दिनों में कंबल, साल जैसे गर्म कपड़े का वितरण कर आश्रम के 19सूत्रीय कार्यक्रम में से किया जाता है।
यह आयोजन में प्रमुख्तः जितेंद्र सिंह चौहान, भूपेंद्र कुमार सिंह, अशोक सिंह, शिवकुमार धावलकर,अजय जांगड़े व तीजउ चंद्रवंशी, हीरा मीरे सहित सर्वेश्वरी समूह के सभी सदस्य सेवा देने में शामिल रहे।

 
 
 

संबंधित पोस्ट

“अघोरपीठ ” श्री सर्वेश्वरी समूह परिवार ने बांटे वनांचल में 322 कंबल, कड़ाके के ठंड में हो रही वरदान साबित

hindmedianews

फर्जी रॉयल्टी के जरिए रेत की अवैध निकासी……चार आरोपियों के विरूद्ध मगरलोड थाने में FIR दर्ज

Chunesh Sahu

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आज… लेकिन अनियमितताओं का सिलसिला जारी.. कार्यवाही कब.. प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ का उभरता कॉमेडियन सितारा पकलू नायक 

Chunesh Sahu

*विभिन्न गांवों के फाग प्रतियोगिता में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

Chunesh Sahu

7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध

hindmedianews