hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़बालोद

*विभिन्न गांवों के फाग प्रतियोगिता में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*विभिन्न गांवों के फाग प्रतियोगिता में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

       *बालोद :-* ग्रामीण अंचलों में लोक संस्कृति और परंपराओं की खुशबू आज भी बरकरार है। इसी कड़ी में बालोद जिले के विभिन्न गांवों में होली के अवसर पर लगातार फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्राम चौरेल, पैरी और नवागांव में आयोजित भव्य फाग प्रतियोगिताओं में शिरकत की। यहाँ उन्होंने लोक गायकों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों के साथ होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। तीनों गांवों में पहुँचने पर ग्रामीणों और आयोजन समितियों ने श्रीमती चंद्राकर का आत्मीय स्वागत किया। फाग गीतों की गूंज और नगाड़ों की थाप के बीच कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि फाग गीत हमारी गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान है। ये आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं। श्रीमती चंद्राकर ने विभिन्न फाग मंडलियों के प्रदर्शन की सराहना की और विजेता समूहों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिकता के दौर में भी ग्रामीण क्षेत्रों ने अपनी फाग विधा को जीवित रखा है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों से मुलाकात कर गांव की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर ग्राम नवागांव (डू) में मीना साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद,कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, उषा साहू सरपंच, गौरी उत्तम निषाद जनपद सदस्य, रेवाराम सिन्हा, टोमन साहू, उमाशंकर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अर्जुन्दा, हेमन्त साहू, कुलदीप साहू अध्यक्ष आयोजक समिति, यादराम साहू , ग्राम पैरी में कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, ममता सेन जनपद सदस्य, रूपम देशमुख पूर्व सरपंच, अमित साहू अध्यक्ष आयोजक समिति, गेंदसिंह पटेल ग्रामीण अध्यक्ष, दुष्यंत कुमार तथा ग्राम चौरेल में कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, पूजा यादव सरपंच, मेनका चंद्राकर उपसरपंच, निर्मला सेन, कुन्ती साहू रेणुका यादव, धर्मेन्द्र गंगबेर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर: 

गगनदीप सिन्हा:7771845128

हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

*छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक लक्ष्मीनारायन पांडेय पुरोधा कला सम्मान से सम्मानित*

Chunesh Sahu

अज्ञानता को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाला गुरु होता है – कविता योगेश बाबर

Chunesh Sahu

छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने की सौजन्य से पुतला पुतली का शादी रचाया

Chunesh Sahu

निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

hindmedianews

वन विकास निगम के द्वारा फर्जी हाजरी भर कर लाखो रुपए हेरा फेरी का आशंका।

hindmedianews

*छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न*

Chunesh Sahu