hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़बालोद

*नारी शक्ति का सम्मान: गुण्डरदेही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल महिला सम्मेलन और स्वास्थ्य शिविर संपन्न* महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*नारी शक्ति का सम्मान: गुण्डरदेही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल महिला सम्मेलन और स्वास्थ्य शिविर संपन्न*

 

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

 

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही में ‘नारी शक्ति एवं उनकी उपलब्धियों’ को सम्मानित करने हेतु एक वृहद जिला स्तरीय सम्मेलन एवं महिला स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ना रहा।

 

*गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ*

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के साथ किया गया। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति सोनवानी, श्रीमती कांति सोनेश्वरी(जिला पंचायत सदस्य),श्रीमती हेमलता देशलहरा (सभापति, महिला एवं बाल विकास समिति), श्रीमती शैल महोबिया पार्षद एवं भाजपा मंडल महामंत्री ,जनपद सदस्य श्रीमती हेमपुष्पा साहू, श्रीमती पूर्णिमा साहू, और पद्मश्री शमशाद बेगम सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी शामिल हुए।

              *नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की महिला केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के विकास की मुख्यधारा में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। शासन की ‘महतारी वंदन योजना’ जैसी पहल से महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।”आज का दिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सामर्थ्य को नमन करने का दिन है। हमारे लिए यह बड़े गौरव की बात है कि आज देश के सर्वोच्च पद पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी विराजमान हैं, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का केंद्र हैं। स्थानीय स्तर पर भी देखें तो हमारे बालोद जिले की कमान यशस्वी कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा जी के हाथों में है। यह इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब महिलाओं को अवसर मिलता है, तो वे अपनी कार्यकुशलता से पूरे जिले और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाती हैं।”उन्होंने आगे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा:भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके नेतृत्व को मजबूती दी गई है। इतना ही नहीं, हमारी सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संपत्ति की रजिस्ट्री में 50 प्रतिशत की भारी छूट प्रदान की है, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बन सकें। ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से राज्य सरकार सीधे महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजकर उन्हें सशक्त बना रही है। हमारा लक्ष्य है कि समाज की हर बेटी और माता स्वावलंबी बने और सम्मान के साथ जिए।”* 

*स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता*

आयोजन के दौरान महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से:

कुल 367 महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच की गई।276 महिलाओं का हीमोग्लोबिन (एनीमिया जाँच) और 276 महिलाओं का बी.एम.आई. (BMI) परीक्षण किया गया।इसके साथ ही शुगर जाँच और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर उन्हें बेहतर जीवनशैली के लिए जागरूक किया गया।

*सांस्कृतिक प्रस्तुति और सम्मान समारोह*

कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित प्रेरणादायक गीत और कविताएँ प्रस्तुत की गईं। बालिकाओं ने एकल और सामूहिक नृत्य से सभी का मन मोह लिया।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूह की महिलाओं और सेक्टर पर्यवेक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। 

*वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन*

कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से चर्चा की गई। महिलाओं ने योजना के माध्यम से अपने आर्थिक और सामाजिक जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और सफलता की कहानियों को साझा किया।

*आभार प्रदर्शन*

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती खलेश्वरी नेताम (परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास विभाग, गुण्डरदेही) ने समस्त अतिथियों, विभाग के कर्मचारियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

रिपोर्टर:

हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

*मानस कथा हो या अन्य धार्मिक अनुष्ठान घर पर दीप जलाकर प्रभु को करें स्मरण : रंजना साहू* *मंचस्थ मानस मंडली राम कथा बखान कर क्षेत्र को श्रीराममय कर देते हैं : भगत यादव*

Chunesh Sahu

युवा मितान क्लब में जमा शासकीय राशि का विधानसभा में हो रहा है दुरूपयोग,अधिवक्ता पोखराज परिहार

hindmedianews

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

आरटीआई के जवाब में पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट की स्थिति, उपनिवेशकालीन नियमों पर उठे सवाल पुलिसकर्मियों के लिए ‘जीरो कट’ और ‘क्लीन शेव’ अनिवार्य नहीं

Sakshi Bansod

*पूरे क्षेत्र में बढ़ रही है कबड्डी खेल की लोकप्रियता – डीपेंद्र साहू* *ग्राम तरसीवा में जय बजरंग कबड्डी दल व ग्रामवासियों द्वारा आयोजित कबड्डी खेल के पुरुस्कार वितरण में शामिल होकर विजयी टीमो को किया पुरुस्कार वितरण*

Chunesh Sahu

How can you eat bats and dogs’: Shoaib Akhtar ‘really angry’ over coronavirus outbreak

Admin