hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

युवा मितान क्लब में जमा शासकीय राशि का विधानसभा में हो रहा है दुरूपयोग,अधिवक्ता पोखराज परिहार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा,राजीव युवा मितान क्लब के राशि का पंडरिया विधानसभा के काँग्रेस प्रत्याशी के लिए हो रहा है उपयोग ,आदर्श आचार संहिता उल्लघन का मामला हो दर्ज,अधिवक्ता पोखराज परिहार
कवर्धा भाजपा विधिक प्रकोष्ठ से विधिक सलाहकार अधिवक्ता पोखराज परिहार ने जिला निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत कर पंडरिया कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श आचरण संहिता में शासकीय राशि के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने की माँग की है ।
उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायत में राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन किया है उक्त क्लब में कांग्रेस की सरकार ने कांग्रेस पार्टी के सदस्यों को सदस्य बनाया है ।उन क्लबो के नाम पर बैंको में खाता खोला गया है जिसका संचालन क्लब के पदाधिकारी सचिव ,अध्यक्ष द्वारा किया जाता है जो सदस्य कांग्रेस पार्टी के सदस्य है।
उन्होंने कहा शासन द्वारा मितान क्लब में 25 हजार रूपये के हिसाब से वर्ष में 1 लाख रूपये 2023 के लिए दिया जा चूका है, छ ग विधानसभा निर्वाचन की घोषणा होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है .आचार संहिता लगने के बाद भी राजीव गाँधी युवा मितान क्लब के खाता से राशि आहरित कर कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए उक्त राशि का उपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि मितान कल्ब के पैसे का दुरूपयोग कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में खर्च किया जा रहा है .जो आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लघन है यह दुरूपयोग कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा दोनों में जारी है अत: उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जाए साथ ही राजीव गाँधी मितान क्लब के सभी खातो पर आहरण पर प्रतिबंध लगाया जाये |

संबंधित पोस्ट

ग्रामीणों के बीच भाजपा नेताओं ने सूनी मोदी जी के मन की बात ।

hindmedianews

स्वतंत्रता दिवस पर नशामुक्ति और देशभक्ति का संदेश लेकर सैकड़ों युवाओं ने निकाली बाइक रैली*

Chunesh Sahu

जिला बालोद में कार्यरत स.उ.नि. श्री धरम भुआर्य को पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा केश रिवॉर्ड से किया गया सम्मानित।

Chunesh Sahu

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिश्रा ने बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

Chunesh Sahu

भुवन पटेल बने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को मिला मजबूत नेतृत्व

Sakshi Bansod

24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल के आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

rakeshbhaskar