hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़राजनीती

*मानस कथा हो या अन्य धार्मिक अनुष्ठान घर पर दीप जलाकर प्रभु को करें स्मरण : रंजना साहू* *मंचस्थ मानस मंडली राम कथा बखान कर क्षेत्र को श्रीराममय कर देते हैं : भगत यादव*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*बिरेतरा में आयोजित दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता में शामिल हुई पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, प्रभु श्री राम जी की मंगल महाआरती कर समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना किए।*

धमतरी- गृह ग्राम बिरेतरा में दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन समस्त ग्राम वासियों की सहयोग से युवा विकास समिति के द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल के ख्याति प्राप्त मानस मंडलियों के माध्यम से प्रभु श्री राम कथा का गुणानुवाद संगीतमय ज्ञान भक्ति के समागम से क्षेत्र को श्रीराममय कर रहे हैं इस अवसर पर प्रथम दिवस में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई भगवान श्री रामचंद्र जी की मंगलमय महाआरती में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की है। आयोजक समिति के द्वारा श्रीमती रंजना साहू, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष भगत यादव, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी नरेंद्र साहू का श्रीराम गमछा पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया, अतिथि उद्बोधन में श्रीमती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश दंडकारण्य का क्षेत्र है और प्रभु श्री रामचंद्र जी का ननिहाल है, इसलिए भगवान श्रीराम को छत्तीसगढ़ प्रदेशवासी भांचा कहकर संबोधित करते है। पूर्व विधायक रंजना साहू ने आगे कहा कि प्रतिवर्ष देशवासी भगवान श्री राम के 14 वर्ष वनवास पूरा कर जब अयोध्या वापस आए, इस उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाया जाता है, किंतु इस वर्ष 550 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 के दिन हुआ उस दिन पुनः देशवासी हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाई गई जो की ऐतिहासिक है। भाजपा वरिष्ठ भगत यादव ने कहा कि श्री रामचरितमानस कथा जीवन उद्धारक ग्रंथ है, छत्तीसगढ़ में मानस कार्यक्रम धारा प्रवाह की ओर चल रहा है। मंचस्थ विभिन्न मंडलीय कथाओं के माध्यम से प्रभु श्रीराम जीवन चरित्र कथा को दर्शक दीर्घा को परोसकर पूरे क्षेत्र को राममय कर देते हैं। मानस मंच में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच उषा भीखम साहू, उप सरपंच डॉ वीनेश्वर साहू, उत्तम साहू, सुशील साहू, सिरासिंह साहू ग्राम पटेल, नूतन कुमार साहू, अलख राम सेन, पारथ राम साहू, कल्याणी साहू, कामिनी साहू, टिकेश्वरी चिंताराम साहू, रामखिलावन साहू, मिलऊ राम तारक, गुहन राम यादव, पदुम साहू, कमलकांत साहू, मुकेश कुमार साहू, प्रीत कुमार साहू, कंशु राम साहू, चंद्रमणि साहू, गोपीचंद साहू, ढालेश्वर साहू, खिलु राम साहू, भीगेस पटेल, घांसी यादव, गांधी साहू, हरिश्चंद्र साहू, छबील कुमार, सनत कुमार साहू, चुन्नू राम साहू, रामाधीन साहू सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

 

संबंधित पोस्ट

छड़ की चोरी करने वाले चोर पर कवर्धा पुलिस की कार्यवाही 

hindmedianews

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का आगाज : मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

aakashbanjare

थाना बोडला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही।

hindmedianews

गंडई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

सूरज ठाकुर ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म , युवती की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

hindmedianews

पटवारी से आरआई भर्ती परीक्षा में धांधली का बड़ा खुलासा  ACB–EOW की 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश, सरकारी तंत्र में मचा हड़कंप

Sakshi Bansod