hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सूरज ठाकुर ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म , युवती की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा। विवाह का झांसा देकर युवती का बार-बार शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सूरज ठाकुर (28 वर्ष), निवासी ठाकुरपारा, कवर्धा, जिला कबीरधाम के रूप में हुई है।

महिला थाना कवर्धा में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 69 बीएनएस, 376, 376(2)(एन), 313 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ की थी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने विवाह का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर कई बार उसका यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने एक अन्य युवती से सगाई भी कर ली थी, लेकिन यह जानकारी पीड़िता से छिपाकर उसके साथ संबंध बनाए रखे।

शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और पीड़िता व आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने सूरज ठाकुर को 13 जून 2025 की रात 8:20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

संबंधित पोस्ट

त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट-एक में किया गया जारी

Chunesh Sahu

आदिवासी भूमि की अवैध बिक्री का मामला उजागर शिकायतकर्ता हरिशंकर मरकाम ने कलेक्टर से की कठोर कार्रवाई की माँग

Chunesh Sahu

…धमतरी डिस्ट्रिक्ट क्रिस्चियन फोरम ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया शिकायत… कार्यवाही की मांग लेकर सौपा ज्ञापन….

Chunesh Sahu

टी एल एम प्रदर्शनी में प्रधानाध्यापक शिवकुमार बंजारे का हुआ सम्मान

hindmedianews

कांग्रेस को हानि:नीलू राजकुमार अनंत ने भरी हुंकार,निर्दलीय नामांकन किया दाखिल

hindmedianews

अटल वयो अभ्युदय योजना से बुजुर्गों को मिला जीवन का नया उजाला

Sakshi Bansod