hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़राजनीती

डॉ. रमन सिंह से मिले ग्रामीण सामाजिक अंकेक्षक इकाई की महिलाएँ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बालोद – गुंडरदेही यादराम साहू विज्ञापन समाचार के लिए संपर्क करें मो, 9009338660

तारीख 14/06/25

 

डॉ. रमन सिंह से मिले ग्रामीण सामाजिक अंकेक्षक इकाई की महिलाएँ

40 के पार उम्र वाले काम नहीं कर सकते,

छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई रायपुर के आदेश से हडक़ंप

राजनांदगांव:- विगत दिनों राजनांदगांव, बालोद, कंाकेर की ग्रामीण सामाजिक अंकेक्षक ग्रुप (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.) ने अपनी महत्वपूर्ण माँग और समस्याओं को लेकर छ.ग. के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन से विशेष मुलाकात की। ज्ञात हो कि (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.)एक सामाजिक अंकेक्षक इकाई है जो 2017 से प्रशिक्षण लेकर लगातार महात्मागाँधी नरेगा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओंं का पंचायत स्तर पर सामाजिक अंकेक्षण करती है। वर्तमान में छ.ग. सामाजिक अंकेक्षण इकाई (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) द्वारा 6/०6/2025 को आदेश जारी किया गया है कि, अब 40 वर्ष से अधिक उम्र के (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.)सोशल आडिट नहीं कर सकते। विभाग द्वारा अचानक ऐसा आदेश जारी होने से सामाजिक अंकेक्षण का कार्य कर रहे (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.)बहुत व्यथित और चिंतित है तथा उम्र का बंधन होने से वे अब काम कैसे करेंगे चूंकि उन लोगों के पास आय व रोजगार का अतिरिक्त जरिया नहीं है। प्रशिक्षित (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.)का कहना है कि यदि प्रशिक्षण के दौरान यह बता दिया जाता कि 40 वर्ष उम्र होने के बाद काम नहीं करना है तो कोई प्रशिक्षण भी नहीं लेते रोजगार के लिए कोई दूसरा विकल्प चुनते। सोशल आडिट के लिए अचानक उम्र बंधन संबंधि आदेश के कारण उन लोगों का भविष्य अधर में है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात के दौरान सामाजिक अंकेक्षक दल की महिलाओं ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग)द्वारा उम्र बंधन से संबंधित आदेश को तत्काल वापस लिया जाए तथा 40 से अधिक उम्र के (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.) को भी सामाजिक अंकेक्षण कार्य कीअनुमति शीघ्र प्रदान किया जाए। ताकि उन लोगों के बीच रोजी रोटी और परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न ना हो। यदि आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो छ.ग. में सामाजिक अंकेक्षण करने वाले सैंक ड़ो (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.) बेरोजगार हो जायेगें।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष)छ.ग. शासन ने मुलाकात के दौरान सामाजिक अंकेक्षण दल को आश्वस्त किया कि वे तत्काल छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई(पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करेगें। इस अवसर पर राजनांदगांव से कमलेश्वरी साहू, कुसुम साहू, छाया बोरकर, निर्मला साहू, चमेली साहू, ममता साहू, सुजाता साहू, शीला यादव, निर्मला टेम्बूलकर, बिमला बघेल, रेखा वर्मा,सीमा साहू,पावित्री एवं बालोद जिले से रागिनी साहू, मालती ठाकुर, दिलेश्वरी,रेखा सोरी,बसंता, सुशिमा, मीरा, तारिणी, तथा कांकेर जिला से संगीता लाटिया, द्रोपती फलेन्द्र, चंंद्रिका सिन्हा, ओमिला सहित बड़ी संख्या में (वी.एस.ए.,वी.आर.पी.) उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

अब डाकघर में भी मिलेगी BSNL सिम: डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

Sakshi Bansod

भव्य कांवड़ यात्रा निकाल कर ओंकारेश्वर मंदिर पलारी और लिंगेश्वर मंदिर मे किया जल अर्पित, पड़कीभाट गांव में किया गया शिव महापुराण की कथा,

Chunesh Sahu

पंडरिया विधानसभा में 9 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव का होगा नगर आगमन

hindmedianews

बेलौदी से भूसरेंगा प्रधानमंत्री सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन ग्रामीणों में नाराजगी 

Chunesh Sahu

*कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी को कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर आरोपियां को पकड़कर की गई वैधानिक कार्यवाही* *पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा कोतवाली प्रभारी को त्वरित कार्यवाही के लिए थे निर्देश*

Chunesh Sahu

*धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा अवैध रुप से शराब परिवहन कर बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

Chunesh Sahu