
छग /धमतरी, धमतरी शहर में इन दिनों अवैध प्लॉटिंग का खेल जोरों शोरों से फल फूल रहा है जिसपर प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है…शहर के मध्य में अवैध प्लॉटिंग का मामला सामने आया है, जिसमें सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं की संलिप्तता के गंभीर आरोप लग रहे हैं।
स्थानीय निवासियों और विपक्षी दलों ने दावा किया है कि शहर की प्रमुख जमीनों पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही है, जिसके पीछे सत्ता पक्ष के नेताओं का हाथ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, धमतरी शहर के मुख्य मार्ग के समीप और स्टेडियम के बगल में बिना उचित अनुमति और नगर निगम के नियमों का पालन किए प्लॉट काटने का काम जारी हैं।
सूत्रों का कहना है कि इस अवैध कार्य में बड़े बिल्डरों और सत्ताधारी नेताओं की मिलीभगत है, जिन्होंने कथित तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित कर नियमों को नजरअंदाज किया।
नागरिकों का कहना है कि यह शहर की जनता के साथ धोखा है। सत्ताधारी नेता अपनी ताकत का दुरुपयोग कर कृषि जमीन को निजी हितों के लिए बेच रहे हैं।
नगर निगम के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में अवैध प्लॉटिंग हो रही है चाहे आप कितनी भी शिकायतें कर ले कुछ नहीं हो सकता सब मिलीजुली सरकार है

आपको यह भी बता देवें कि धमतरी सुशासन तिहार—2025 का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना था ।
छत्तीसगढ़ में 54 दिन चले सुशासन तिहार का समापन शनिवार को धमतरी जिले में हुआ। इस दौरान सीएम विष्णु देव साय पूरे समय सक्रिय रहे और आयोजन पर कड़ी नजर रखी। इसी कारण सुशासन तिहार में मिले अधिकतर आवेदनों का निराकरण हो सका। तीसरे चरण में सीएम आम जनता के बीच पहुंचे और उनकी तकलीफों को समझा व योजनाओं कर फीड बैक लिया।

वहीं निगम क्षेत्र में हुए सुशासन तिहार समाधान शिविर में एक युवक ने शहर के बीचोबीच प्लाटिंग का 2 शिकायत किया है… साथ ही निगम आयुक्त और निगम अधिकारी से रूबरू होकर प्लॉटिंग को अवगत भी कराया गया था बावजूद इसके अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है।
इसके अलावा धमतरी जिला में बढ़ रहे पीडीएस माफिया को लेकर भी नामजद स्थान और व्यक्तियों नाम का शिकायत किया है लेकिन उनके भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है….यह आम जनमानस और और जनहित मुद्दों की शिकायतें है जिसको लेकर आला अधिकारी बिल्कुल भी रुचि नहीं ले रहे। इसके अलावा सत्ता पक्ष के नेता संलिप्त होकर महापौर को भी बदनाम करने से बाज़ नहीं आ रहे।
युवकों ने कहा कि सुशासन तिहार समाधान शिवरी कार्यक्रम बस शिविर का नाम है इसमें शिकायत के आंकड़ों पर भी अब विश्वास नहीं हो पा रहा… शिकायत को तीन हफ्ता बीत चुका लेकिन समाधान अब तक नहीं, शहर के जागरूक लोगों का कहना है कि सरकार प्रोपागेंडा चला रही शासकीय पैसों का दुरूपयोग बंदरबाट बस कर रही है और समाधान के आंकड़े पर जनता को विश्वास नहीं है सरकार अपनी नाकामयाबी छिपाने तरह तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा….।
बहरहाल महापौर की छवि को धूमिल करने वाले भू माफिया पर निगम प्रशासन क्या कार्यवाही करती है देखना दिलचस्प होगा।
चुनेश साहू 7049466638





