hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

आरटीआई के जवाब में पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट की स्थिति, उपनिवेशकालीन नियमों पर उठे सवाल पुलिसकर्मियों के लिए ‘जीरो कट’ और ‘क्लीन शेव’ अनिवार्य नहीं

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पुलिसकर्मियों के लिए ‘जीरो कट’ और ‘क्लीन शेव’ अनिवार्य नहीं

आरटीआई के जवाब में पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट की स्थिति, उपनिवेशकालीन नियमों पर उठे सवाल

रायपुर।

छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों के लिए अब हेयरस्टाइल और दाढ़ी को लेकर किसी तरह की सख़्त अनिवार्यता नहीं है। पुलिस मुख्यालय की ओर से आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि ‘जीरो कट बाल’ या ‘क्लीन शेव’ रखना कोई बाध्यकारी नियम नहीं है और न ही लंबे बाल अथवा दाढ़ी रखना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

सूचना अधिकार आवेदन के तहत पूछे गए प्रश्न पर पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गए जवाब में यह भी कहा गया है कि कई पुराने और अंग्रेजों के जमाने के कई नियम अभी तक प्रचलन में हैं, जिनकी समय-समय पर समीक्षा की आवश्यकता है।

जवाब सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या पुलिसकर्मियों के पहनावे और वेशभूषा से संबंधित नियमों को आधुनिक समय के अनुरूप संशोधित किया जाना चाहिए। कई अधिकारियों ने माना कि सख्त ड्रेस कोड के नाम पर अक्सर पुराने अप्रचलित नियम लागू कर दिए जाते हैं, जो आज के वातावरण और कार्य शैली से मेल नहीं खाते।

इधर, जवानों ने भी इस जवाब का स्वागत किया है। उनका कहना है कि भारी-भरकम ड्यूटी, लगातार फील्ड वर्क और बदलती जीवनशैली के बीच लचीला दृष्टिकोण आवश्यक है। दाढ़ी या हेयरकट जैसे निजी निर्णयों को अनुशासन से जोड़ना उचित नहीं।

पुलिस विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में वेशभूषा और ग्रूमिंग से जुड़े नियमों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जा सकता है ताकि अनावश्यक भ्रम और विवाद से बचा जा सके।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया पुलिस कार्यवाही:1.324 किलो गांजा व 4000 नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन का समर्थन करने पहुंची विधायक रंजना साहू*

Chunesh Sahu

पुलिस अधीक्षक ने ली आज रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड की सलामी* *जनरल परेड में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी सहित अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल*

Chunesh Sahu

पंडरिया में 1 जून से शुरू होगी श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा, नौ दिनों तक बहेगी भक्ति की रसधारा

Sakshi Bansod

संस्कृति महिला ग्रुप के द्वारा सावन मिलन समारोह का शानदार हुआ आयोजन

hindmedianews

दलबदलु नहीं स्थाई पार्टी में रहने वालों को समर्थन:पंडरिया में विकास न होने से रूष्ट हैं मतदाता, प्रतिनिधियों पर सवाल 

hindmedianews