hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पंडरिया पुलिस कार्यवाही:1.324 किलो गांजा व 4000 नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा :जिला कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पंडरिया एवं साइबर सेल कबीरधाम की टीम ने नया बस स्टैंड पंडरिया में प्रभावी कार्रवाई कर बड़ी सफलता प्राप्त की।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि शंकर कुर्रे पिता कुमार कुर्रे (उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, मोतीपुर, थाना पंडरिया) नया बस स्टैंड के पीछे अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान 1 किलो 324 ग्राम गांजा (कीमत ₹13,000) और ₹4,000 नकद राशि आरोपी के कब्जे से बरामद की गई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और उसे माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन में किया गया। एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिकके नेतृत्व में थाना पंडरिया प्रभारी एवं साइबर सेल कबीरधाम की टीम ने सराहनीय कार्य किया।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला पुलिस यह संदेश देना चाहती है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें। आपकी सतर्कता और सहयोग से नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

*केरल के इतिहास के कुछ सबक सीखिए राहुलजी!* *(साभार टिप्पणी : पीपुल्स डेमोक्रेसी, अनुवाद : संजय पराते)*

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से यात्रा प्रारंभ कर डोंगरिया महादेव का किया जलाभिषेक, पंडरिया नगर में स्वागत के लिए उमड़ा शिवभक्तों का जन सैलाब

hindmedianews

स्वदेशी मेला का उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है– कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 

hindmedianews

मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा लाल खदान ओवरब्रिज होगा शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर

Sakshi Bansod

*बिग ब्रेकिंग : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश,कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5ः30 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य*

Chunesh Sahu

मंदिर से दानपेटी चोरी – लड़कियाँ CCTV कैमरे में कैद

Sakshi Bansod