hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से यात्रा प्रारंभ कर डोंगरिया महादेव का किया जलाभिषेक, पंडरिया नगर में स्वागत के लिए उमड़ा शिवभक्तों का जन सैलाब

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा और उनके साथ लगभग 300 से अधिक कांवड़ यात्रियों के जत्थे का आज यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से पंडरिया नगर, परसवारा, दशरंगपुर पुतकी होते हुए डोंगरिया महादेव मंदिर पहुंचा जहाँ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विभिन्न सामजिक व हिन्दू संगठनों एवं शिवभक्तों ने भव्य स्वागत किय। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा और सभी कांवड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ डोंगरिया महादेव का जलाभिषेक किया और छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंडरिया नगर में विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में भगवा वस्त्र धारण कर क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर सभी का भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही ग्राम दशरंगपुर पुतकी में भी बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों के आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

बोल बम और हर हर महादेव के नारे से पूरा पंडरिया नगर भक्तिमय और भगवामय हो उठा। लगभग 3000 से अधिक की संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक व हिन्दू संगठनों, नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और उनकी यात्रा में सहभागी बनें। तेज बारिश के बावजूद लोगों में अपार उत्साह और हजारों की संख्या में भीड़ पंडरिया नगर में उमड़ी। 26 जुलाई को डोंगरिया से शिव मंदिर एवं गुप्ता धर्मशाला मार्ग से पांडातराई, भारतमाता चौक, करहट्टा चौक, कुसुमघटा, नेउरगांव के रास्ते बोड़ला तक की यात्रा तय की जाएगी

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज मोहतरा से प्रस्थान कर डोंगरिया महादेव मंदिर में जल अर्पण करके छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यह क्षण अत्यंत ही सुखद रहा है की कांवड़ यात्रा का पहला पड़ाव पूर्ण हुआ और कल हम अपने डोंगरिया से बोड़ला के लिए अपनी आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे और 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक कर सर्वमंगल की हमारी यह यात्रा पूर्ण होगी। इस दौरान आज यात्रा के पांचवे दिन पंडरिया नगर आगमन पर उमड़े जन आस्था और शिवभक्तों के सैलाब ने पूरे पंडरिया विधानसभा को भक्तिमय एवं भगवामय कर दिया। इतना अपनत्व,स्नेह और भव्य स्वागत के लिए मैं सभी शिवभक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। सनातन संस्कृति का एक जीवंत प्रतीक है कांवड़ यात्रा, जो भक्ति, समर्पण और सामूहिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती है। शिवभक्तों का यह विशाल जनसमूह सनातन संस्कृति, आस्था, परंपरा और भगवान भोलेनाथ के प्रति विश्वास का प्रतिबिंब है जो बताता है कि भारतीय संस्कृति का गौरवशाली इतिहास आज भी उतना ही शास्वत व अनंत है।

उन्होंने आगे कहा कि घनघोर वर्ष में भी सभी ने अपार उत्साह के साथ आगे की यात्रा प्रारम्भ की। यह कांवड़ यात्रा भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में निहित सिद्धांतों की पुनर्स्थापना है। काँवड़ यात्रा सिर्फ़ एक यात्रा नहीं है, ये महादेव को शीतल जल अर्पित करने की परंपरा है, ये लोक-उत्सव है, समानता का सन्देश है क्योंकि चारों तरफ भगवा ही भगवा दिखता है जो सनातन संस्कृति का प्रतीक है। सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है, जो अनादिकाल से मानवता को जीवन जीने की कला सिखाती रही है। यह संस्कृति केवल धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जीवन दर्शन है, जो प्रकृति, मानवता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन स्थापित करने का मार्ग दिखाता है। सदियों से हमारे गुरुजनों, ऋषियों के दिखाए सद्मार्गों एवं हमारे वेदों व धर्मग्रंथों में सनातन संस्कृति की गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने की इस यात्रा में महिलाओं और युवाओं का भी सहयोग हमें मिल रहा है। भगवान भोलेनाथ सबका कल्याण करें और अपनी कृपा दृष्टि से सबके जीवन मे सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखें यही मंगलकामना है।

संबंधित पोस्ट

निलम निर्मोही बनी छात्रा शक्ति ईकाई की प्रदेश अध्यक्ष         

Admin

कबाड़ से जुगाड में प्रथम स्थान गुंझेटा -भरत डोरे

hindmedianews

Episode_02 *सरकारी सिस्टम लकवाग्रस्त…* *बगैर पीड़ित पक्ष के बयान हो गई जांच पूरी…. चिकित्सा अधिकारी अनभिज्ञ…* *जांच के घेरे में जांच दल की रिर्पोट…..*

Chunesh Sahu

प्लेसमेंट कैम्प: 22 अप्रैल को 61 पदों पर होगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार

hindmedianews

गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी के उपस्थिति में भारत की आजादी से

Chunesh Sahu

बैंक खाता को आधार से लिंक कराने की उप संचालक कृषि ने किसानों से की अपील प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के मद्देनजर….

Chunesh Sahu