पंडरिया : राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत ,विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एवं टीचिंग लर्निंग मटेरियल का प्रदर्शनी आयोजित किया गया। जिसमें 38 संकुलो से चयनित एक प्राथमिक एक माध्यमिक शाला ने हिस्सा लिया। स्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा के द्वारा चयनित स्कूलों को विकास खंड स्तर से पुरस्कार प्रदान किया गया जिसमें कबाड़ से जुगाड़ में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान संकुल कुंडा से प्राथमिक शाला गुंझेटा, द्वितीय प्राथमिक शाला महली, संकुल महली रहे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी.पी. बनर्जी में कहा की कोई भी सामग्री अनुपयोगी नही होती, शून्य निवेश से हम इसी तरह से कबाड़ के सामानों से विज्ञान, गणित और विभिन्न विषयों के मॉडल बना सकते है। जिससे इन बच्चों में ज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है और शिक्षकों के द्वारा इन्ही मॉडल को टीचिंग लर्निंग मटेरियल के रूप में बच्चों के समक्ष प्रदर्शित कर शिक्षण प्रदान कर सकते है, चयन समिति की प्रकिया में संतोष साहू एपीसी कबीरधाम, एचएसएस कन्या पंडरिया के प्राचार्या एन के एक्का, हायर सेकेण्डरी स्कूल कुम्ही के प्राचार्य रामकुमार टोंडर स्वामी आत्मानंद के प्राचार्य गीताराम साहू एवं संकुल समन्व्यक दीपक ठाकुर ,भागीरथी चंद्राकर के द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन बीआरसीसी अर्जुन चंद्रवंशी के द्वारा किया, उक्त कार्यक्रम में समस्त संकुल समन्वयक एवम संकुलों से आए स्कूली बच्चे और शिक्षक शामिल रहे।