hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

डां.राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सेवारत्न पुरस्कार से सम्मानित किए गए शिवकुमार बंजारे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पण्डरिया : टीम मंथन गुजरात, भारत द्वारा छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे को उमिया धाम उंझा गुजरात में डां. राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सेवारत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बंजारे जी द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यालय विकास हेतु सराहनीय कार्य करते हुए अन्य शिक्षकों के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणा बन शिक्षकों के लिए प्रेरक बना।

आप जैसे नवाचारी, सृजनशील, रचनात्मक, कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व का सम्मान करते हुए टीम मंथन गुजरात द्वारा शुभकामना संदेश में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नित नवीन चुनौतियां भी सामने है। भविष्य निर्माता के रूप में आपके द्वारा आधुनिक भारत के निर्माण में सरकारी शिक्षा के माध्यम से बालकों के सर्वांगीण विकास में आपका योगदान अमूल्य व अप्रीतम है।शिक्षा के क्षेत्र में सुदीर्घ सेवाओं ,महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों महत्वपूर्ण शोध कार्यो तथा नवाचारी शिक्षण में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा हासिल की है। शिक्षा के पवित्र उद्देश्य से जुड़े रहकर शिक्षा की समझ, तैयारी और छात्र तथा विद्यालय के विकास के प्रति उनके अथक प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षण,समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण कार्य में बहुत अहम भूमिका निभाते हुए शिक्षण के सेवा यज्ञ में आहुति देने का उत्तम कार्य के परिणाम स्वरूप डाक्टर राधाकृष्णन राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड 2023 दिया गया।

ज्ञातव्य हो कि शिक्षक बंजारे  राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दो सौ से अधिक शैक्षिक संगोष्ठी, कार्यशाला में प्रतिभाग कर चुके हैं साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों, एनसीआरटी, एससीईआरटी, सरकारी वेबसाइटों, आनलाईन शैक्षिक प्लेटफार्मों, एक दर्जन से अधिक शैक्षिक एप्प पर पांच सौ से अधिक सर्टिफिकेट कोर्स कर चुके हैं। साहित्यिक गतिविधियों के साथ ही टेलरिंग, पेंटिंग, चित्रकला, हस्तकला, क्राफ्ट कला, सजावट, पाक-कला,हेयर कटिंग, लेखन, डिजाइनिंग, फोटोग्राफी, खेल, बाल मनोविज्ञान, बागवानी, 
टीएलएम निर्माण, टेक्नोलॉजी आदि में गहन रुचि रखते हैं। प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा किए गए नवाचार जैसे- दिवास्वप्न दिखाना, पहाड़े द्वारा गणितीय संक्रियाओं की जानकारी, बाल संसद, कागज की नाव पर अधिगम, उपचारात्मक शिक्षण, पुराने पाठ पुस्तक से स्टिक निर्माण, मेरी गुल्लक, सिक्के पर संक्रियाएं, वावेल की जानकारी हाथों की उंगलियों पर, सुगम लेखन अधिगम, माचिस की तीलियों पर ज्यामिति की समझ, उंगली के इशारे पर लेखन, मध्याह्न भोजन चक्र द्वारा अधिगम, कबाड़ से जुगाड़, अभिप्रेरणा द्वारा सीखने के लिए प्रोत्साहित करना, रोल प्ले से समय का ज्ञान, कविता द्वारा गिनती का ज्ञान, कला शिल्प से शिक्षा, प्रिंट रिच वातावरण से आकर्षण पैदा करना, स्वाधिगम से अधिगम, समुदाय को शाला से जोड़कर शिक्षा, चित्रात्मक अंक ज्ञान, कला शिल्प से कौशल विकास, पियर लर्निंग, विज्ञान के प्रयोग से शिक्षा में अभिरुचि, अनुभावात्मक शिक्षण, कहानी विधा से अध्यापन रोचक परिणाम, खेल-खेल में शिक्षा, स्वयं से अधिक सीखने हेतु प्रेरित करना।
सोशल मीडिया से शिक्षा,जिज्ञासु रवैया का सम्मान, चुनौती देना, पुरस्कार के माध्यम से शिक्षा से जोड़ना, व्हाट्सएप ग्रुप से शिक्षा, ऑडियो वीडियो के माध्यम से प्रत्यक्ष प्रदर्शन द्वारा शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण व चेतना विकास करते हुए विद्यार्थियों में शाला के प्रति लगाव पैदा करना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय को शाला से जोड़ना, प्रोजेक्ट वर्क के माध्यम से पालकों को शिक्षा से जोड़ना, प्रोजेक्टर से तथा आधुनिक टेक्नोलॉजी का बेहतर प्रयोग कर शिक्षा प्रदान करते हैं।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की योजनाओं एवं उपलब्धियों के साथ झारखण्ड में भाजपा के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचा रही पंडरिया विधायक भावना बोहरा

hindmedianews

राज्योत्सव में पंडित विवेक शर्मा की मधुर गायिकी ने बांधा राज्योत्सव में समां, श्रोता मंत्रमुग्ध होकर देर रात तक झूमते रहे 

Sakshi Bansod

hindmedianews

*बुडेनी (मगरलोड) में हिन्दू जागरण मंच ने युवाओं को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया* *इतिहास में जो भूल हमारे पूर्वजों से हुई है अब दोहराई न जाए _हिन्दू जागरण मंच धमतरी*

Chunesh Sahu

शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य भर के 200 शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान से किया गया सम्मानित

hindmedianews

*मोदी है तो मुमकिन हो या न हो… लेकिन PMGSY के सड़कों में गड्ढा होना जरूर मुमकिन है…* *सड़क में तालाबनुमा गड्ढा…. टूटी रेलिंग… बेतहाशा बदबू…. थूकपॉलिश मरम्मत…*

Chunesh Sahu