hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की योजनाओं एवं उपलब्धियों के साथ झारखण्ड में भाजपा के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचा रही पंडरिया विधायक भावना बोहरा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पांच वर्षों में सोरेन सरकार ने जितनी घोषणाएं नहीं की उससे ज्यादा भ्रष्टाचार और घोटाले किये हैं : भावना बोहरा

कवर्धा ,झारखण्ड में 13 और 20 नवम्बर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी भी पूरे ताकत के साथ अपने प्रचार में जुटी हुई हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ से भी प्रवासी प्रभारी के रूप में विधयाकों, सांसदों व शीर्ष नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा को पूर्वी सिंहभूमि और जमशेदपुर महानगर जिला अंतर्गत बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जिम्मेदारी मिलते ही भावना बोहरा लगातार सभी विधानसभा में लगातार जनसंपर्क कर रहीं हैं उसके साथ ही पंडरिया विधानसभा की जनता से भी लगातार संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं का निरकरण कर रहीं हैं। भावना बोहरा द्वारा लगातार सभी समाजों के प्रतिनिधियों व सदस्यों तथा समाज सेवी के साथ मिलकर एनडीए गठबंधन के लिए समर्थन जुटा रहीं हैं। योगी आदित्यनाथ की आम सभा, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के रोड शो के साथ ही केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के साथ भी उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के संकल्पों की जानकारी उन्हें दी।

भावना बोहरा सभी मंडलों व बूथ में जाकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा कर रहीं हैं वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में जनहित की योजनाओं, विकास कार्यों एवं भाजपा के संकल्पों को जनता तक पहुंचाकर भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटा रहीं हैं। इसके साथ ही वे अलग-अलग समाज के प्रमुखों और पदाधिकारियों के साथ भी भेंट कर सामाजिक विषयों पर चर्चा कर भाजपा के समर्थन में अपील कर रहीं हैं। पार्टी एवं संगठन द्वारा मिले दायित्वों का भावना बोहरा पूरी कर्मठता से पालन कर रही हैं तो वहीं भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर, किसानों को आर्थिक रूप से संबल देने के साथ ही आदिवासियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को योजनाओं के साथ ही झारखण्ड में भाजपा के संकल्प की भी जानकारी उनके द्वारा लगातार दी जा रही है। इसके साथ ही भावना बोहरा द्वारा लगातार प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों के साथ भी चर्चा करते हुए एनडीए द्वारा जारी किये गए संकल्प पत्र के जानकारी भी आमजनों तक पहुंचा रही है।

इस दौरान भावना बोहरा ने बताया कि झारखण्ड प्रदेश हेतु गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी किये गए संकल्प जिसमें प्रमुख रूप से गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपए की आर्थिक सहयता, 21 लाख परिवारों को आवास एवं मुफ्त बालू, लक्ष्मी जोहार योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, युवाओं के लिए 5 लाख स्वरोजगार एवं 2.87 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के साथ ही करियर में मदद के लिए प्रति माह 2000 रुपए देने की घोषणा की है। शिक्षा के क्षेत्र में बीएड, नर्सिंग और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों हेतु सरकारी संस्थानों में निशुल्क शिक्षा, आदिवासी संस्कृति को पुनर्स्थापित करने सिद्धो-कान्हो शोध केंद्र की स्थापना, गरीब बेटियों को केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा, किसानों के कल्याण हेतु 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने जैसे संकल्प किये हैं जिन्हें हम जरुर पूरा करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार में हमने जो किसानों,महिलाओं,युवाओं और वरिष्ठजनों से जो वादे किये थे उसे लगातार पूरा कर रहें हैं। महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, कांग्रेस के शासन में रुके परीक्षा परिणामों का पारदर्शिता के साथ घोषणा एवं युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां निकाली जा रही है, आदिवासी समुदाय के संरक्षण,सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहें हैं, नक्सल समस्या पर नकेल कसने जैसे अपने वादों को आज छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अक्षरशः पूरा कर रही है उस के प्रति झारखण्ड की जनता में भी विश्वास दिख रहा है और जनसंपर्क के दौरान जनता का अपार समर्थन हमें मिल रहा है।

भावना बोहरा ने कहा कि आज झारखण्ड की भी वही हालत है जो कांग्रेस सरकार के शासन में छत्तीसगढ़ की थी। सोरेन सरकार ने झारखण्ड में योजनाएं केवल कागजों पर ही रह गई। कांग्रेस के साथ गठबंधन में सोरेन सरकार ने जितनी घोषणाएं की थी उससे ज्यादा उनपर भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप हैं। खुद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जमीं घोटाले में जेल जा चुके हैं। सोरेन सरकार में मंत्री रहे आलमगीर आलम के करीबी के घर से पैसों का पहाड़ बरामद हुआ है। लेकिन भाजपा का संकल्प पत्र झारखंड के विकास के लिए है, जो काम झामुमो-कांग्रसे-राजद की सरकार ने नहीं किया, वह भाजपा करेगी। जिस प्रकार हमने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नतेत्व में हमने देश को उन्नति के नक्शे कदम पर आगे बढ़ाया है वसै ही हम झारखंड को अग्रसर करेंगे। आज जनसंपर्क के दौरान सोरेन सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश स्पष्ट दिख रह है इसलिए हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा चुनाव में झारखण्ड की जनता प्रदेश में परिवर्तन लाकर सुशासन और विकासवादी भाजपा सरकार जरुर चुनेगी।

संबंधित पोस्ट

भीम आर्मी परिवार नहीं मनाएगी दीवाली : अमन अनंत 

hindmedianews

*अवैध अतिक्रमण और बेजा कब्जा हटाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

Chunesh Sahu

अन्नदाता ने प्रकाशवान तिरंगा से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव..

Chunesh Sahu

उदयपुर राजस्थान के राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होंगे भरत डोरे

hindmedianews

*ब्रेकिंग न्यूज़…* *दो दिवस का राजकीय शोक….* *साइंस कॉलेज मैदान में होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम रदद्…*

Chunesh Sahu

*ग्राम मुडपार के साप्ताहिक बाजार से चांदी के गहने से भरा हुआ बैग की चोरी,रूद्री थाना में मामला दर्ज*

Chunesh Sahu