
*ग्राम मुडपार के साप्ताहिक बाजार से चांदी के गहने से भरा हुआ बैग की चोरी,रूद्री थाना में मामला दर्ज*
धमतरी-रूद्री थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार साप्ताहिक बाजार से लाखो के गहनो से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है.जिसकी शिकायत सोने चांदी के व्यापारी ने रूद्री थाना में किया है.वही शिकायत के बाद रूद्री पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुट गई है.
रूद्री पुलिस ने बताया कि धमतरी शहर के रामपुर वार्ड निवासी सोने चांदी के व्यापारी पुण्य पारख 26 जनवरी को ग्राम मुडपार के साप्ताहिक बाजार होने से सोना चांदी का आभूषण लेकर गया था.जंहा चांदी के आभूषण से भरे बैग को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया.चोरी हुए बैग में चांदी का मोटा पायल (फैसीं) 15 नग वजन लगभग 2.5 कि.ग्रा, चांदी का बच्चा पायल लगभग 40 जोड़ी वजनी 1.5 कि.ग्रा., चांदी का करधन फैंसी 7 नग वजन 1.055 कि.ग्रा., चांदी का पुरानी करधन 1 नग वजन 341 ग्राम.बताया कि बैग में करीब 2,67000रू कीमत के चांदी के गहने थे.फिलहाल रिपोर्ट पर रूद्री पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
चुनेश साहू 7049466638





