hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

भाजपा-कांग्रेस में खींचतान शुरू: पूर्व सीएम का आरोप- सत्ता के बल पर चुनाव जीत रही BJP

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीनों चरण का चुनाव पूरा हो गया है। चुनाव के बाद BJP कांग्रेस में जीत को लेकर बहस छिड़ गई है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 81 प्रतिशत स्थानों में BJP समर्थित चुनाव जीतने का दावा किया है। किरण सिंहदेव ने कहा कि, जनता ने साय सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

छत्तीसगढ़ राजनीति समाचार :  जिला पंचायतों के तीनों चरण के चुनाव होने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान सामने आया है। विजय शर्मा ने पंचायत चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि,पंचायतों में अब बैलेट और EVM का बहाना भी नहीं चला। भाजपा ने जिला पंचायतों के 320 से 325 सीटें जीतीं है। अधिकतर पंचायतों में BJP समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनेंगे अध्यक्ष
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, यह छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। जनता ने विकास के कार्यों और सादगी को पसंद किया है। सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतरने और परिश्रम करेगी। अधिकतर जिलों में BJP समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे।

पूर्व सीएम ने भाजपा पर कसा तंज
भाजपा के दावों पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि, बीजेपी जीते हुए प्रत्याशियों को हराने का काम कर रही है। गरियाबंद जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें बैगा आदिवासी प्रत्याशी को भी हराने की कोशिश की गई। भाजपा ने सत्ता के बल पर चुनाव जीतने की कोशिश की है।

संबंधित पोस्ट

हिसार से संत रामपाल जी महाराज रिहा 11 साल 4 महीने बाद जेल से बाहर, सतलोक आश्रम के लिए हुए रवाना 

Sakshi Bansod

मिट्टी के दीये जलाने मुंगेली कलेक्टर राहुल देव व पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने की लोगो से अपील 

hindmedianews

CM व गृहमंत्री के जिले में फिर से हुई हवाई फायरिंग, तीन राउंड फायरिंग कर भाग निकले बदमाश ।

hindmedianews

निलम निर्मोही बनी छात्रा शक्ति ईकाई की प्रदेश अध्यक्ष         

Admin

*देख रहा है न बिनोद….* *पोल खुलने के डर से अधिकारी कर्मचारी दे रहें हैं सुचना के आधिकार अधिनियम को चुनौती….* *फर्जी तरीके से कार्यरत कर्मचारी का आखिर कैसे हुआ पदोन्नती….*

Chunesh Sahu

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा “औघड़ की तकिया” बगीचा द्वारा द्वितीय चरण का कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

hindmedianews