hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मिट्टी के दीये जलाने मुंगेली कलेक्टर राहुल देव व पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने की लोगो से अपील 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

मुंगेली:आज मुंगेली जिला कलेक्टर  राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल ने संयुक्त रुप से मुंगेली के कुम्हार पारा , बड़ाबाजार का दौरा किया और वहाँ कुम्हार परिवार से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और बच्चो और महिलाएं से भी मिले और बातचीत की व वहाँ से दीपावली पर्व के लिए अपने अपने घरों के लिए मिट्टी के बने दीये भी खरीदे और मुंगेली के लोगों से अपील कि और कहा कि आधुनिकता के चकाचौंध में गुम हो रही भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए दीपों के त्योहार पर मिट्टी के दीये जलाएं। तभी पर्यावरण के साथ हम सब संरक्षित रह सकते हैं। इसलिए सब लोगों को मिलजुल कर घरों में मिट्टी का दीया जलाने से एक वर्ष का जो विकार रहता है वह भी दूर होता है। कुछ वर्षों से परंपरा व रीति रिवाज के प्रतिकूल दीपावली पर घरों में जलने वाले मिट्टी के दीये को कृत्रिम रोशनी ने अपने आगोश में लेकर भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात किया है। इससे बचने के लिए स्वदेशी अपनाओ के श्लोगन के साथ मुंगेली के लोग घरों में मिट्टी के दिए जलाएं। और कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने कुम्हार चाक से खुद भी मिट्टी के दिए बनाए।

संबंधित पोस्ट

*युक्तियुक्तकरण पर सरकार चिंतन कर ,शिक्षक साझा मंच से बातचीत करें* सरकार,सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों को ही सरकारी नौकरी दे – पुरुषोत्तम निषाद

Chunesh Sahu

ग्रीन इंडिया मिशन के तहत राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में डीपीएस कवर्धा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ के वनो मे आतंकवाद खात्मे कि ओर

Sakshi Bansod

वन विभाग की कार्यवाही : अवैध मिश्रित प्रजाति के लकड़ी से भरे ट्रेक्टर ट्राली जप्त

hindmedianews

भाजपा सरकार के जासूसी कांड के खिलाफ में पंडरिया युवा कांग्रेस का प्रदर्शन ।

hindmedianews

*सुआ हमारी छत्तीसगढ़ कि संस्कृति का अभिन्न अंग :- श्याम नारंग* अमोदी में सम्पन्न हुआ रात्रिकालीन सुआ प्रतियोगिता 

Chunesh Sahu