
लोरमी में कांग्रेस पार्टी से विभिन्न विंग से जुड़े हुए सतनामी समाज का आवश्यक बैठक रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी लोरमी का अध्यक्ष पद के नियुक्ति के संबंध में आवश्यक चर्चा किया गया। और उपस्थित सभी सदस्यों ने एक होकर सर्व सहमति से इस निर्णय पर सहमति प्रकट किया गया। जो की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सतनामी समाज के अध्यक्ष विगत कई वर्षों से बनते आ रहे हैं। चूंकि यह विधानसभा लोरमी सामान्य वर्ग है। इसमें अन्य वर्गों को विधानसभा का टिकट कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया जाता है। और सतनामी समाज को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद दिया जाता था ।लेकिन वर्तमान में सतनामी समाज के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नरेश पाटले को हटाकर सामान्य वर्ग को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। जिसे सतनामी समाज को अत्यंत आहत हुवा है। सतनामी समाज का यह मांग है की वर्तमान में नियुक्त किया गए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जो सामान्य वर्ग को हटाकर पुनः सतनामी समाज से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्ति किया जाए । इस दौरान वक्ताओं ने सतनामी समाज की भूमिका संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार साझा किया गया। साथ ही कांग्रेस की नीतियों एवं समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।बैठक में समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। सतनामी समाज के अध्यक्ष तोरण खंडे, पीसी लहरें, पं नोहर दास चतुर्वेदी, नरेश पाटले, लक्ष्मण जांगड़े, खेम सिंह बघेल, रेशम बंजारा, राजू मिरी, कमलेश जोशी, उदय वेल्डिंग, बंटी सोनवानी, सुरेश टोण्डे, प्रकाश टोण्डे, रमेश मोहले, दिलीप बंजारे, दिनेश घृतलहरे, लक्ष्मी नारायण बघेल, जगदेव पात्रे, रूपचंद खुटे, अरविंद पात्रे, सालिक बंजारे, धीरेंद्र घृतलहरे, अशोक सोनवानी, अश्वनी सोनवानी, हरीश घृतलहरे इत्यादि उपस्थित रहे।





