hindmedianews
Breaking News
अन्य
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

लिमिट कम होने से बचे धान को बेचने नहीं मिल रहा टोकन
,,,, ग्राम कोटगांव के बड़े किसान को अब तक नहीं मिला है दो टोकन, सत्यापन के बाद भी बचे धान के लिए नहीं मिल रहा टोकन
,,, लिमिट कम होने से हो रही परेशानी
,, गुरुवार को कंप्यूटर बता रहा सिर्फ 100 क्विंटल ही कट सकता है टोकन
न्यूज


लिमिट कम होने के चलते धान नहीं बेच पाने से किसान परेशान हैं। ग्राम कोटगांव निवासी किसान दुर्गा राम देशमुख इसी तरह एक टोकन में 314.80 क्विंटल धान बेच पाया , गुरुवार को उन्हें 500 क्विंटल का टोकन मिला, जबकि उन्हें कुल 1460.80 क्विंटल धान बेचना है। अभी उसके खाते में 646.80 क्विंटल धान बेचना शेष है, लेकिन समिति में लिमिट नहीं होने के कारण किसान का टोकन काटने में सेवा सहकारी समिति ने असमर्थता जाहिर कर दी है। हालत यह है कि गुरुवार को उनके खाते में सिर्फ 100 क्विंटल टोकन का ही जगह शेष बताया जा रहा है इससे किसान काफी परेशान है। कोटगांव खरीद केंद्र में कुल 39 किसान इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। 29 जनवरी तक खरीदी नहीं हुई तो किसान अपना शेष धान खरीद केंद्र में ही रखकर धरना देंगे। गुरुवार को ही किसान अपना धान खरीद केंद्र में लाना शुरू कर दिए थे।
दुर्गाराम देशमुख ने बताया कि उन्होंने सिर्फ एक टोकन में धान बेचा है, बाकी टोकन नहीं काटा जा रहा है उनके पास रखे धान का सत्यापन भी किया जा चुका है इसके बाद भी उन्हें कोई टोकन जारी नहीं हो रहा है। जबकि समिति द्वारा दी गई। इस तरह किसान दुर्गा राम का धान टोकन यदि लिमिट नहीं बढ़ाया गया तो कट नहीं सकता।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोटगांव में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है जिसका प्रति दिवस खरीदी मात्रा पहले 1212, फिर 900, फिर गुरुवार से 500 क्विंटल है। किसानों की संख्या देखते हुए लिमिट नहीं बढ़ाई गई तो पंजीकृत किसानों से नियत तिथि या धान खरीदी कर पाना संभव नहीं है।

खरीद केंद्र में धान रखकर किसान करेंगे प्रदर्शन
कोटगांव खरीद केंद्र के किसानों
सालिक देशमुख, तुलसी देशमुख, कमलेश ठाकुर, तुलसी राम सिन्हा, संजय महेश्वर, उद्दाल सिन्हा, शिव राम यदु, कल्याण यदु, कृपा राम यादव, गजाधर यदु, कृष्ण कुमार यदु भी उनका धान नहीं बिक पा रहा है। ऐसे में हम 29 जनवरी को पूरा धान खरीद केंद्र में लाकर रख देंगे और यही धरना प्रदर्शन करेंगे जब तक धान खरीदी नहीं हो जाएगी हम धरना प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे। किसानों ने बताया कि इसकी जानकारी हम उच्च अधिकारियों को दे दिए हैं।एसडीएम, फूड अफसर, तहसीलदार पहुंचे खरीद केंद्र
किसने की समस्या जानने के बाद मामला सुलझाने कोट गांव खरीद केंद्र में गुरुवार को सहायक जिला खाद्य अधिकारी श्रद्धा दिल्लीवार, तहसीलदार चंद्रशेखर चंद्राकर, एसडीएम प्रतिभा ठाकरे झा पहुंचे उन्होंने किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। पत्रकारों से चर्चा में एसडीएम ने बताया कि समस्या की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों तक भेजी गई है। समस्या हल करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां किसाने की समस्याएं सुनी

CGTVNEW संवाददाता गुंडरदेही से याद राम

संबंधित पोस्ट

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर डीएसपी,थाना प्रभारी धमतरी द्वारा आमातालाब रोड में किया गया पैदल पेट्रोलिंग*   *चाय ठेले एवं चौपाटी के आस पास अनावश्यक रोड में गाड़ी खड़ा कर बैठने वाले मनचले लड़को को भी समझाईस देकर भगाया गया* *पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा लगातार पैदल पेट्रोलिंग करने, दिये गए हैं सख्त निर्देश* 

Chunesh Sahu

*गुण्डरदेही में विकास कार्यों की सौगात : 2 करोड़ 40 लाख रुपए के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 2 करोड़ की नई घोषणा की

Chunesh Sahu

Positive India : एक मुस्लिम दोस्त ने असम बाढ़ में इस तरह बचाई अपने हिंदू दोस्त की जान

Admin

*देवी मावली माता मंदिर पुरूर में चैत्र नवरात्रि की धूम*  मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, जल रहे है मनोकामना ज्योति,

Chunesh Sahu

स्वच्छता अभियान चला कर अपनी फर्ज निभा रही नगर पंचायत पंडरिया

hindmedianews

तीन दिवसीय भव्य वीर मेला 8,9,10, को होगा बालोद ज़िले के राजारव पठार मे,, देव मेला, रेला पाटा और आदिवासी संस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र,,,

Chunesh Sahu