hindmedianews
Breaking News
अन्य

*मेरा युवा भारत’ के तहत गूँडरदेही में गूँजा मतदाता जागरूकता का नारा, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने ली शपथ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*मेरा युवा भारत’ के तहत गूँडरदेही में गूँजा मतदाता जागरूकता का नारा, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने ली शपथ*

आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए, लोकतंत्र की मजबूती और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज गूँडरदेही में एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गूँडरदेही के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नगर को जागरूक करने का बीड़ा उठाया।
*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*
रैली का नेतृत्व और उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी और जन-प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:प्रतिमा ठाकरे झा (SDM, गूँडरदेही),निखत सुल्ताना (CEO, जनपद पंचायत),प्रमोद जैन (अध्यक्ष, नगर पंचायत)पुरुषोत्तम चंद्राकर (अध्यक्ष, जनपद पंचायत),बीएमओ (BMO) गूँडरदेही
डॉ. लीना साहू सहित शिक्षक ,शिक्षिकाएं तथा जनपद पंचायत के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भी इस अभियान का हिस्सा बने।
*नगर में गूँजे जागरूकता के स्वर*
हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्र-छात्राओं ने नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। रैली के दौरान “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” और “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” जैसे नारों से पूरा गूँडरदेही गुंजायमान रहा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

*सामूहिक शपथ: लोकतंत्र की मर्यादा का संकल्प*
रैली के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता शपथ ली। सभी ने एक स्वर में संकल्प दोहराया:
*”हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”*

युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण *
प्रमोद जैन ने इस अवसर पर कहा कि युवा देश के भविष्य के साथ-साथ वर्तमान के सजग प्रहरी भी हैं। कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों के माध्यम से यह संदेश घर-घर तक पहुँचेगा, जिससे लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।

संबंधित पोस्ट

बालोद: आम आदमी पार्टी ने उठाई डीएपी और यूरिया खाद की कमी की आवाज, कालाबाजारी पर लगाम लगाने की मांग**

Chunesh Sahu

कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर भगवान श्री कृष्णा जी का पूजा अर्चना कर भागवत कथा का रसपान किया।*

Chunesh Sahu

*समय की परिभाषा है जो सत्य के साथ है उसकी जीत सुनिश्चित है : रंजना साहू* *सिवनीखुर्द में स्व. श्री भानुराम साहू शिक्षक की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करने पहुंची विधायक रंजना साहू*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा और सख्त निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने आगामी तीन महीनों के लिए सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

Sakshi Bansod

*जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ बाल दिवस कार्यक्रम,बच्चों को मिला मार्गदर्शन*

Chunesh Sahu

कबीरधाम कलेक्टर वर्मा स्वंय कुदाली से सड़क खोद कर की गुणवत्ता की जांच, ग्राम बटूराकछार और खडौदाखुर्द में सीसी रोड निर्माण कार्य गुणवत्ताहिन 

hindmedianews