hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़धर्म

*समय की परिभाषा है जो सत्य के साथ है उसकी जीत सुनिश्चित है : रंजना साहू* *सिवनीखुर्द में स्व. श्री भानुराम साहू शिक्षक की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करने पहुंची विधायक रंजना साहू*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी – ग्राम सिवनीखुर्द में स्वर्गीय श्री भानुराम साहू शिक्षक की स्मृति में उनके सह परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कथा रसपान करने क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि पहुंचें, सर्वप्रथम व्यासपीठ का आशीर्वाद लेकर समस्त क्षेत्रवासियों कि खुशहाली कि कामना किए, श्रीमद् भागवत कथा आयोजन कर्ता के द्वारा विधायक सहित आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर मांगलिक तिलक लगाकर किए। कथा रसपान करते हुए विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि स्वर्गीय श्री भानुराम साहू जो कि एक शिक्षक थे, उन्होंने सद्आदर्श और सद्गुणों से अपने परिवार को सिंचा, और सर्वगुण संपन्न परिवार का निर्माण कर स्वर्ग को सिधारें, यह उनके परिवार को दिए हुए आदर्शो का परिणाम है कि आज उनके परिवार के द्वारा उनकी पुण्य स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं, यह पुण्यप्रताप फल उनके परिवार के साथ साथ समस्त ग्रामीणों एवं आसपास के कथा रसपान करने वाले श्रोताओं को मिलेगा। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि समय की परिभाषा है कि जो सत्य के साथ है उसकी जीत सुनिश्चित है, इसलिए सदैव सत्य की राह पर चलते हुए हमें आगे बढ़ना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष प्राप्ति का मार्ग है यह पावन पुण्य अवसर सिर्फ सौभाग्यशाली को मिलता है इसलिए कथा का रसपान कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। इस अवसर पर भोथली मंडल महामंत्री मिश्रीलाल पटेल, महिला मोर्चा सदस्य नीलू रजक, समाजसेवी ज्योति सोनी, शंकरदाह निवासी भाजपा वरिष्ठ अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में कथा रसपान करने श्रोतागण उपस्थित रहे एवं श्रीमद्भागवत कथा के संगीत में झुमते रहें।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर ने ग्राम बाघामुड़ा में किसानों के खेत तक पहुंचकर फसल का किया अवलोकन

Chunesh Sahu

*विधायक ओंकार साहू ने लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव से की मुलाकात — आमदी गौरव पथ सहित प्रमुख फोरलेन सड़कों को शीघ्र स्वीकृति करने की मांग* 

Chunesh Sahu

*खंड़ मासिक बईठका सम्पन्न* 

Chunesh Sahu

ग्राम कोको में सनसनीखेज वारदात: नाती ने दादी की टंगिया से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में श्रमिकों के प्रशिक्षण, निजी उद्योगों में बिना लाइसेंस व अनुमति कार्यरत ठेकेदारों और जल जीवन मिशन के संबंध में पूछा प्रश्न

hindmedianews

सफेद हाथी साबित हो रहे जलजीवन मिशन के जलागार, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे कबीरधाम के ग्रामीण

hindmedianews