hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

          *बालोद :-* गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम रजोली में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य मानसगान सम्मेलन का गरिमामय शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का विधिवत शुरुआत किया। अपने गृहग्राम रजोली में आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने भगवान श्री राम के आदर्शों और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीराम की महिमा अपरंपार है। मानसगान जैसे आयोजनों से न केवल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। इस दौरान मानस मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजनों और चौपाइयों से पूरा रजौली राममय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए। सम्मेलन में विभिन्न मानस मंडलियों ने अपनी कला के माध्यम से रामायण के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया। अपने गृहग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। श्रीमती चंद्राकर ने स्थानीय विकास और धार्मिक एकता पर जोर देते हुए सभी को इस सफल आयोजन की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती नमिता श्रीवास शिक्षिका, ओमलता मुकेश, सूबेदास रात्रे सेवानिवृत शिक्षक, कृष्ण कुमार सिन्हा शिक्षक, रविशंकर यादव प्रधानपाठक, खिलानंद नेताम, मिलन साहू, गोपेश चंद्राकर अध्यक्ष आयोजक समिति, अभिजीत नेताम, नीलकंठ सारथी, उद्घोषक लक्ष्मीनारायण साहू पीपरछेड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

वनांचल क्षेत्रो में भी मनाई गई महामानव की जयंती

hindmedianews

स्कूली विद्यार्थियों का जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने की कवायद तेज करने कलेक्टर ने ली बैठक  राजस्व व स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक लेकर समन्वय के साथ प्रमाण-पत्र शीघ्रता से बनाने के दिए निर्देश

Chunesh Sahu

पंडरिया और भाकुर को मिला राज्य का सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य संस्था को दिया जाने वाला कायाकल्प पुरस्कार: स्वास्थ्य सेवाओं में नई मिसाल

hindmedianews

आपसी कलह का खौफनाक अंजाम: पिता ने बेटों संग लगाई गंगा में छलांग, दो मासूमों की गई जान , एक नसीहत, गलत कदम से पहले सोचें

hindmedianews

पाली के जंगल मे चल रहे बावनपरी के फड़ पर कटघोरा पुलिस का छापा: 1 लाख से अधिक की रकम जब्ती के साथ 15 जुआरी हिरासत में, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

hindmedianews

होमछत्तीसगढ़देश-दुनियाराजनीतिव्यापारमनोरंजनखेलविविधसंपर्क करें Home छत्तीसगढ़ आज राजिम कुंभ कल्प मेले का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल छत्तीसगढ़फीचर्ड आज राजिम कुंभ कल्प मेले का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी written by admin February 26, 2025

Sakshi Bansod