hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराजनीती

ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन व सांकेतिक चक्काजाम

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धान खरीदी की अवधि बढ़ाने और मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पंडरिया।प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया द्वारा गांधी चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम किया गया। यह प्रदर्शन धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग तथा मनरेगा बचाओ अभियान के तहत आयोजित किया गया।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू ने किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है, जबकि बड़ी संख्या में किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। ऐसे में राज्य सरकार को किसानों के हित में धान खरीदी की अवधि तत्काल बढ़ानी चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ की गई। इसके पश्चात कांग्रेस नेताओं ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों और मनरेगा में कथित कटौती के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

धरना स्थल पर राजा साहू, राजकुमार अनंत, शैलेन्द्र गुप्ता एवं महिला विंग से शारदा सोनवानी, शोभनीय लहरें सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों और मजदूरों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

*युक्तियुक्तकरण पर सरकार चिंतन कर ,शिक्षक साझा मंच से बातचीत करें* सरकार,सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों को ही सरकारी नौकरी दे – पुरुषोत्तम निषाद

Chunesh Sahu

जनता की सुविधाओं हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया 49 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

dharmchandrakar

प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी बर्खास्त, 3 के विरुद्ध FIR प्रस्तावित हड़ताली समिति कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

Sakshi Bansod

*ग्राम पंचायत दर्री को मिला युवा सरपंच*

Chunesh Sahu

धानसभा आम निर्वाचन 2023 शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं काॅल सेंटर कक्ष  पूरे समय क्रियाशील

Chunesh Sahu

तेज रफ्तार का कहर, अलग अलग स्थानों पर कई गाड़ियों को मारी ठोकर,1 की मौत 7 घायल

hindmedianews