hindmedianews
Breaking News
अन्यदुर्घटनादेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

आपसी कलह का खौफनाक अंजाम: पिता ने बेटों संग लगाई गंगा में छलांग, दो मासूमों की गई जान , एक नसीहत, गलत कदम से पहले सोचें

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में रविवार को हुई दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। आपसी कलह और गुस्से के अंधेपन में एक पिता ने अपने ही दो मासूम बेटों के साथ जिंदगी खत्म करने का खौफनाक कदम उठा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिंग रोड स्थित भवनपुरा पुल पर संदीप (8) और आशीष (6) अपने पिता दुर्गा के साथ पुल के बीचोबीच खड़े होकर गंगा की लहरें देख रहे थे। अचानक दुर्गा ने पहले आशीष को नदी में फेंक दिया। यह देखकर संदीप घबरा गया और “पापा, पापा” चीखते हुए मदद की गुहार लगाई, लेकिन दुर्गा ने उसे भी धक्का दे दिया। दोनों बच्चों के गिरते ही उनकी मासूम चीखें लहरों में गुम हो गईं। कुछ ही पलों बाद पिता भी पुल से छलांग लगा बैठा। नदी के तेज बहाव में दोनों बच्चे तुरंत गहराई में समा गए, जबकि दुर्गा का शव भी बहाव के साथ मुस्तफाबाद की ओर निकल गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि दुर्गा का अपनी पत्नी और घर के अन्य सदस्यों से विवाद चल रहा था। घटना से पहले उसने कहा था— “आज सारा किस्सा खत्म कर दूंगा।” छोटे भाई ने उसे रोकने की कोशिश की और पीछे-पीछे पुल तक भी गया, लेकिन वह यह त्रासदी रोक नहीं सका।

नसीहत:
यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है। गुस्सा, आक्रोश या निराशा में लिया गया एक गलत फैसला जिंदगी को बर्बाद कर देता है और मासूम जिंदगियों को भी निगल जाता है। कलह के वक्त एक पल रुककर सोचें— समस्या का समाधान हमेशा बातचीत और धैर्य से होता है, कभी भी आत्मघाती कदम से नहीं।

संबंधित पोस्ट

बहुजन समाज पार्टी का सख्त रुख: कथावाचक पर FIR की मांग, सतनामी समाज का अपमान पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कीमांग 

Sakshi Bansod

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरेंगा में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल….* *ग्रामीण चिकित्सक सहायक के रवैए से ग्रामीण परेशान..* *25 गांव हो रहे स्वस्थ्य सेवाएं से प्रभावित..* *कारण बताओ नोटिस जारी…. होगी निलंबन की कार्यवाही__CMHO*

Chunesh Sahu

सरपंच संघ जनपद पंचायत गूण्डरदेही ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Chunesh Sahu

गुवाहाटी असम में शिक्षक भरत डोरे की टीम ने बिखेरी छत्तीसगढ़िया रंग

hindmedianews

*ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में पूर्व सैनिक रामचंद देवांगन के करकमलों से हुआ वीर बलिदानी मनीष नेताम के बलिदान स्मारक का भूमि पूजन

Chunesh Sahu

27 अगस्त को पंडरिया में सजेगी संगीत की महफ़िल

hindmedianews