hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

27 अगस्त को पंडरिया में सजेगी संगीत की महफ़िल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया: नगर के इतिहास में पहली बार सिम्फनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक शानदार कराओके संगीत प्रोग्राम सामुदायिक भवन पंडरिया में 27 अगस्त 2023, दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमे नगर व जिले सहित छतीसगढ़ के कुल 36 प्रतिभागी संगीत के धुन से समा बांधेंगे।
   इस सम्बंध में और अधिक जानकारी देते हुए आयोजक पवन पाठक एवं राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम कोई प्रतियोगिता नही है, अपितु एक प्रस्तुति है, जिसमे सिर्फ पूर्व पंजीकृत प्रतिभागी ही कराओके संगीत के माध्यम से गीत गाएंगे। 11 अगस्त 23 से पंजीयन शुरू किया गया था, जिसमे लक्ष्य (30) से अधिक 42 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया है।
         बहुत दिनों से संगीत प्रतियोगिता जैसा कोई कार्यक्रम नही होने के कारण अच्छे गायकों को मंच नही मिल पा रहा था, जिससे लोगों की प्रतिभा सामने नही आ पा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी संगीत प्रेमियों के लिए यह खूबसूरत अवसर प्रदान किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के 36 सितारें इस कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। साथ ही आयोजकों ने आम जनता को इस कार्यक्रम का आनंद उठाने सादर आमंत्रित किया है।

संबंधित पोस्ट

विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी

Sakshi Bansod

*खोरदो अखंड रामधुनी प्रतियोगिता के उद्घाटन मे सम्मिलित हुई :- संध्या अजेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

प्राचार्य प्रमोशन की काउंसलिंग आज से, लेकिन सूची में फेरबदल से मचा हंगामा

Sakshi Bansod

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बच्चों के साथ किया भोजन

hindmedianews

*सरकारी दफ़्तर बना अय्याशी का अड्डा….* *दफ़्तर बना ठरक संतुष्टि का आश्रय…*

Chunesh Sahu

भद्राली में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

rakeshbhaskar