hindmedianews
Breaking News
अन्य

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर डीएसपी,थाना प्रभारी धमतरी द्वारा आमातालाब रोड में किया गया पैदल पेट्रोलिंग*   *चाय ठेले एवं चौपाटी के आस पास अनावश्यक रोड में गाड़ी खड़ा कर बैठने वाले मनचले लड़को को भी समझाईस देकर भगाया गया* *पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा लगातार पैदल पेट्रोलिंग करने, दिये गए हैं सख्त निर्देश* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर डीएसपी,थाना प्रभारी धमतरी द्वारा आमातालाब रोड में किया गया पैदल पेट्रोलिंग*

 

*चाय ठेले एवं चौपाटी के आस पास अनावश्यक रोड में गाड़ी खड़ा कर बैठने वाले मनचले लड़को को भी समझाईस देकर भगाया गया*

 

*पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा लगातार पैदल पेट्रोलिंग करने, दिये गए हैं सख्त निर्देश* 

 

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर ने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, विजुअल पुलिसिंग करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

एवं सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को भी पैदल पेट्रोलिंग के लिए निर्देश दिये गये हैं।

इसी तारम्य में कल शाम को डीएसपी श्रीमती सारिका वैद्य के हमराह में थाना प्रभारी धमतरी एवं पुलिस बल के साथ आमातालाब रोड में पैदल पेट्रोलिंग किया गया एवं स्टेडियम के सामने चाय ,एवं चौपाटियों के सामने रोड में मोटर सायकल खड़े कर अनावश्यक बैठने वाले मनचले लड़को को समझाईश देकर वहां से भगाया गया।

साथ ही दुकानदारों को भी रोड में वाहन ना खड़ी करने की समझाईश दिया गया।

 

पैदल पेट्रोलिंग से असामाजिक तत्वों के मन में पुलिस के प्रति भय तथा आम जनता व व्यवसायियों में सुरक्षा की भावना बने रहे इसलिए, धमतरी पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

 चौपाटी व्यवसायियों को रोड के किनारे लगाने एवं देर रात्रि तक दुकान खोल कर ना रखने के लिए हिदायत भी दी गई।

 

साथ ही शक्ति टीम द्वारा कांटा तालाब, पीजी कॉलेज, नेहरू गार्डन में भी पैदल पेट्रोलिंग किया गया।

सूनसान एवं अंधेरे जगह मे बैठे व्यक्तियों को समझाईश दिया गया।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक 

श्रीमती सारिका वैद्य,थाना प्रभारी धमतरी श्री शेर सिंह बंदे,शक्ति टीम सहित पुलिस बल साथ रहे।

 

 

चुनेश साहू

संबंधित पोस्ट

पूर्व गृह मंत्री श्री रामविचार नेताम जी ने फीता काटकर किया अपोलो मेडिकल स्टोर एवम् छत्तीसगढ़ डेंटल केयर का उद्घाटन*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

*गुण्डरदेही में ‘राम रसोई’ का हुआ शुभारंभ*

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियाँ तेज़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया नवा रायपुर में तैयारियों का जायजा

hindmedianews

आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रामकुमार बंजारे को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

rakeshbhaskar

Chunesh Sahu