hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

मौसम ने डाला खलल: सुरक्षा कारणों से नहीं हो सकी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पंडरिया यात्रा, भीड़ ने दिखाई विधायक भावना बोहरा की लोकप्रियता

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अब वर्चुअली माध्यम से 72.70 करोड़ की सौगात देंगे

अजय जांगड़े

कवर्धा,पंडरिया में आज आयोजित बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम उस समय स्थगित हो गया जब खराब मौसम और सुरक्षा कारणों के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम की अनिश्चितता और भारी बारिश की आशंका के मद्देनज़र उड़ान की अनुमति नहीं दी गई, जिससे मुख्यमंत्री का आगमन अंतिम समय में रद्द करना पड़ा।

इस कार्यक्रम के दौरान पंडरिया महाविद्यालय की छात्राओं के लिए पांच निःशुल्क बसों के शुभारंभ तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण की योजना थी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की भी उपस्थिति प्रस्तावित थी।मुख्यमंत्री के न पहुंच पाने के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में आमजन, कार्यकर्ता, छात्राएं और ग्रामीण सुबह से ही मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। भीड़ का यह विशाल जमावड़ा न केवल कार्यक्रम की सफलता की उम्मीदें जगाता रहा, बल्कि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा की बढ़ती लोकप्रियता को भी स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

विधायक भावना बोहरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री जी का पंडरिया आगमन अत्यंत आवश्यक था, लेकिन मौसम की परिस्थितियाँ उनके नियंत्रण में नहीं थीं। जल्द ही पुनः कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।” उन्होंने जनता से धैर्य बनाए रखने और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर विश्वास जताने की अपील की।

स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। पूरे कार्यक्रम स्थल को छत्तीसगढ़ पुलिस और विशेष सुरक्षा बल ने घेरे में ले रखा था। परंतु मौसम के मिजाज के सामने यह सारी तैयारियाँ अधूरी रह गईं, जिस पर विधानसभा पंडरिया के सभी नागरिकों का इस कार्यक्रम में पहुंच अपनी गरिमामयी उपस्थिति दिए उनके लिए उनका अभिवादन, सम्मान करते हुए अपना स्नेह बनाएं रखने की अपील की।अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअली देंगे 72.70 करोड़ की सौगात।

आगामी दिनों में मुख्यमंत्री की पुनः पंडरिया यात्रा की तारीख घोषित की जा सकती है।

 

संबंधित पोस्ट

प्राथमिक शाला रहमान कापा में निकाली गई जन-जागरूकता रैली

hindmedianews

महेश चन्द्रवँशी पहुंचे  सुखराम साहू के घर,नया हार्वेस्टर की पूजा कर सौंपी चाबी

hindmedianews

*स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने जल वितरण कर सेवा कार्य किया* या *भीषण गर्मी में शीतल जल पिलाना पुण्य का कार्य -डॉ. मंजूषा साहू*

Chunesh Sahu

रायपुर में फर्जी पत्रकार का खुलासा: मनोज शुक्ला सहित अनेक पत्रकारों ने किया SP से शिकायत

hindmedianews

प्राथमिक शिक्षकों को ब्लेंडेड मोड में नई शिक्षा नीति के तहत एफ एल एन का दिया जा रहा प्रशिक्षण

hindmedianews

ग्राम करही महानदी में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन जोरों पर, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल….!

अजय महंत