
Episode_02
छत्तीसगढ़ धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में लागातार निजी अस्पताल की मनमानी सामने आने पर भी लगाम न लग पाना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के ज़िम्मेदार आधिकारियों के उपर सवालिया निशान है.?.?.?.
अपको बता दें कि बीते महीने मृतक नव पदोन्नत प्राचार्य का है जो सरकारी सिस्टम पर भरोसा न करने और निजी में अति विश्वास के चलते जिंदगी से धोखा खा गए।
कुछ बुद्धिजीवियों की मानें तो धमतरी जिला रुद्री रोड स्थित एक निजी अस्पताल के कई मामले है लेकिन उन सब को छत्तीसगढ़ शासन के एक नेता के दम पर सरकारी सिस्टम को अपनी बाफौती समझ बैठे हैं साथ ही यह भी की यह निजी अस्पताल आस्था के नाम पर वैसा काम नही कर रहे हैं वे गरीब पीड़ितों से गाढ़ी कमाई ऐठने में इतने अंधे हो गए हैं कि छोटी सी बिमारी तक का सही निदान नहीं कर पा रहे है जिसकी कीमत लोग अपनी जान गंवा कर चुका रहे हैं।
अपको बता दें न्यूमोनिया बिमारी से पीड़ित व्यक्ति को टीबी रोग निदान कर इलाज शुरू किया गया साथ ही टीबी के इलाज के लिए प्राइवेट दवाएं भी एक महीने तक चलाएं है…।
अपको बता दें कि उक्त मामले में पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, स्वास्थ्य सचिव , डीजीपी, आईजी, जिला पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी।
वहीं मामले में उक्त निजी अस्पताल संचालक छत्तीसगढ़ शासन के एक मंत्री से खासा संबंध के चलते सरकारी सिस्टम को अपनी बफौती समझ बैठे हैं….. जिसके चलते ज़िम्मेदार आधिकारी भी कार्यवाही करने में हाथ पांव फूलने लगे हैं…. साथ ही अंदर ही अंदर सांठगांठ कर मामले को रफा दफा करने के चक्कर में क्लीन चिट भी दे दिया गया है बगैर पीड़ित पक्ष का बयान लिए…।
हालांकि जांच पूरी होकर संबंधित अस्पताल को क्लीन चिट दे दिया गया है और यह मामला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संज्ञान में ही नहीं है….जो की सरकारी सिस्टम की पंगुता. नतमस्तक करने और मौन समर्थन को दर्शाता है।
वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से चर्चा करने पर मामले में दोबारा जांच कराने की बात कही है।
बहरहाल देखना होगा मामले में दोबारा जांच होती है या फिर जांच के नाम पर खानापूर्ती लीपापोती कर मामले को रफा दफा किया जता है…?.?.?.?
चुनेश साहू 7049466638





