
ग्राम पलानसरी में मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के अंतर्गत 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरवपथ निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भूमिपूजन के अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सड़क ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करेगी और आवागमन को सुगम बनाएगी।
विद्यालय का औचक निरीक्षण, शिक्षकों की उपस्थिति एवं सुविधाओं की जाँच
कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधि मंडल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान।शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गई।विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई आगामी परीक्षाओं की तैयारी एवं पाठ्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली गई
अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि जानी। विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने, मेहनत से अध्ययन करने तथा उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
ग्रामीण विकास को नई दिशा , गौरवपथ निर्माण के बाद गांव में सड़क सुविधा बेहतर होगी, जिससे ग्रामीणों के दैनिक आवागमन में आसानी ,।स्थानीय व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा।।एम्बुलेंस, स्कूल वाहन व आवश्यक सेवाओं की पहुँच और तेज़
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हर गांव तक मजबूत सड़कें और हर युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी लक्ष्य की दिशा में विकास कार्य तेज़ी से जारी हैं।





