hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

@अजय जांगड़े

कबीरधाम:थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक विकास बघेल के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र को पूर्णता अपराध मुक्त बनाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना क्षेत्रांतर्गत के नाबालिक बालिका के परिजनों द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि मेरी नाबालिक लडकी प्रतिदिन की तरह सुबह: स्कूल गई थी, और शाम करीबन 04 बजे छुट्टी होने के बाद स्कूल की ओर से टियूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। जैसे ही ठेठवार पारा स/लोहारा के पास करीबन 04/15 बजे शाम को पहुची थी।उसी समय यशंवत साहू नामक व्यक्ति पीछे से आया और रास्ता रोक कर बेईज्जती करने के नियत से मेरी नाबालिक लडकी का हाथ बाह को पकड़कर अपनी ओर खीचने लगा, तब मेरी नाबालिक लडकी किसी तरह से अपने आप को बचा कर भागी और रोते हुऐ घर आई और मुझे एंव मेरी पत्नि को घटना के बारे मे बताई है। जिसकी लिखित रिपोर्ट पर थाना स0 लोहारा में अपराध क्रमांक 207/23 धारा -341,354क, 354घ भादवि0 8,12 पोस्को एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारी गणों का दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री विकास बघेल के द्वारा तत्काल टीम गठित कर मामले की विवेचना एंव आरोपी के गिरफ्तारी हेतु आरोपी के मिलने के संभावित स्थानो में पता तलास व दबिस देकर आरोपी यशवंत साहु पिता त्रिभुवन साहु उम्र 19 साल साकिन साहु पारा सहसपुर लोहारा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। लोहारा पुलिस के त्वरित कार्यवाही से नाबालिक के परिजन एवं क्षेत्र वासियों के द्वारा पुलिस टीम की जमकर सराहन की गई है। उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के कुशल नेतृत्व में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस टीम का सराहनी योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर जंगलों के बीच पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया

hindmedianews

जिलाधीश ने स्कूल और आंगनबाड़ी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के दिए निर्देश

hindmedianews

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस: 19 नवंबर का महत्व पुरुष संघर्ष के राही

hindmedianews

इंदौरी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शिक्षकों का किया सम्मान, कहा एक सभ्य समाज और देश की प्रगति में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय

hindmedianews

*ग्राम पंचायत दर्री को मिला युवा सरपंच*

Chunesh Sahu