hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर जंगलों के बीच पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
जनसंपर्क समाचार 
कवर्धा, 23 जुलाई 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर अमरकंटक से कवर्धा आने वाले जंगलों के बीच पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया। कवर्धा बोलबंम समिति के सदस्य श्री भरत साहू ने उपमुख्यमंत्री को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया कि मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के अंतर्गत अमरकंटक, कबीर चबुतरा से चौरा दादर लगभग 10 किलोमीटर जंगलों के बीच पंगडंडियों में कुछ पेड़ गिर गए है, जिससे कांवडियों को पदयात्रा करने में परेशानियां हो रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कांवडियों की परेशानियों को संज्ञान में लेते हुए डिंडौरी जिला प्रशासन के अफसरों से चर्चा कर पंगडंडियों में गिरे पेड़ों को हटाने के लिए आग्रह किया। कबीरधाम बोलबंम समन्वय समिति के सदस्य श्री सुधीर केशरवानी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डिंडौरी जिले के वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया दिया गया है। इससे अब कांवरियों, पदयात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम जिले में 7 जुलाई से 16 जुलाई तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार ।

hindmedianews

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाईन आवेदन 16 सितंबर तक

hindmedianews

फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर भ्रामक, मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित

Sakshi Bansod

केशलीगोड़ान के ग्राम प्रमुख हुकुम सिंह धुर्वे ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर प्राथमिक शाला के 140 छात्रों को दिया टाई और बेल्ट

hindmedianews

*पंजाब बॉर्डर पर सेवा में तैनात ऑपरेशन सिंदूर के हिस्सा बने देश के असली नायक बीएसएफ जवान श्री डाकेश्वर दीवान जी के अपने पैतृक ग्राम कादुल पहुंचने पर गुंडरदेही विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी फूल माला से स्वागत सम्मान किया।*

Chunesh Sahu

अधिकारियों से लेकर जिला स्तर तक ‘तार’ जुड़े होने की बू:मनरेगा में ‘मशीनराज’: मोहतरा पंचायत में कानून का खुलेआम कत्ल, जिम्मेदारों पर शिकंजा कब?

hindmedianews