hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान की हस्ताक्षर कर सराहना की

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा, 23 जुलाई 2024। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव पदयात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पदयात्रियों के स्वागत और स्वलपाहार, जलपान के लिए लगाएं गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया। उन्होंने समनापुर के समीप महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाएं गए स्टॉल का निरीक्षण किया और बेटी-बचाओं, बेटी-पढ़ाओं अभियान के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर भी किया।
पदयात्रा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पदयात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया। इसके अलावा कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप कुमार अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधयों ने भी हस्तक्षर किया और अभियान की प्रचार प्रसार की सराहना भी की।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना का लाभ से आज भी वंचित हैं जिले के 50 % ग्राम , ठेकेदार अधिकारी हो गए मालामाल

hindmedianews

श्रमिकों को योजनाओं का लाभ और सड़को के संधारण के लिए भावना बोहरा ने विधानसभा में उठाया प्रश्न

hindmedianews

रायपुर — नई उद्योग नीति: रोजगार व युवाओं के लिए नए अवसरों की दिशा

Sakshi Bansod

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर होली मिलन एवं जन्मदिन उत्सव पर स्कूल के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया

Chunesh Sahu

परिवर्तन रैली सह सायकल यात्रा,कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने किया गया कुंडा मण्डल में साइकिल रैली का आयोजन।

hindmedianews

भाजपा के नए जिला अध्यक्ष एम पूर्व गृह मंत्री का कार्यकर्ताओं ने गर्म जोसी से किया स्वागत l

Chunesh Sahu