hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़दुर्घटनादेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

मातम:पंडरिया के रहमान कापा के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहमान कापा के पास गुरुवार शाम उस वक्त दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक पंचम बैगा, प्रेमलाल बैगा और चीनी बैगा, तीनों ग्राम सगौना निवासी थे। बताया जा रहा है कि तीनों किसी कार्य से बकेला गए थे और शाम को घर लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। रहमान कापा के पास सामने से आ रहे एक तेज़ रफ्तार माजदा ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतकों में पंचम बैगा और प्रेमलाल बैगा आपस में साढ़ू भाई बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 112 टीम की सहायता से शवों का पंचनामा कर उन्हें पंडरिया शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा हादसा पंडरिया से लगभग चार किलोमीटर दूर ग्राम रहमान कापा के पास का बतायाजा रहा है।

संबंधित पोस्ट

हरेली त्यौहार के अवसर पर युवा ब्राम्हण समाज बालोद के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण,,

Chunesh Sahu

महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कबीरधाम जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

Sakshi Bansod

तांत्रिक बताकर शारीरिक शोषण और ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

शिक्षा में आगे बढ़ने का दे रही अवसर, बढ़ रहा दिव्यांग विद्यार्थियों का आत्मविश्वास ,क्षितिज-अपार संभावनाएं योजना से दिव्यांग विद्यार्थियों को मिल रहा नया हौसला

Sakshi Bansod

विकासखंड स्तरीय कीप टॉकिंग अंग्रेजी प्रशिक्षण के तीन चरण का समापन

hindmedianews

अब डाकघर में भी मिलेगी BSNL सिम: डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

Sakshi Bansod