hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*‘पेंट द सिटी’ चमकारी अभियान के तहत शहर की दीवारें बन रही कला का केंद्र, जिला प्रशासन एवं निगम की अनूठी पहल, आज से वाल पेंटिंग प्रारंभ, 2 नवंबर तक अपनी कला को दीवाल पर निखारने का मिलेगा मौका*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

=== समाचार ===

 

*‘पेंट द सिटी’ चमकारी अभियान के तहत शहर की दीवारें बन रही कला का केंद्र, जिला प्रशासन एवं निगम की अनूठी पहल, आज से वाल पेंटिंग प्रारंभ, 2 नवंबर तक अपनी कला को दीवाल पर निखारने का मिलेगा मौका*

*विजेता को मिलेगा ₹21,000 का पुरस्कार*

 

धमतरी। जिला प्रशासन एवं नगर निगम धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में “पेंट द सिटी (चमकारी)” अभियान के तहत शहर की चयनित दीवारों पर वॉल पेंटिंग का भव्य आयोजन आज से प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य शहर की दीवारों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से सुंदर और जीवंत बनाना है।

इस आयोजन में प्रतिभागियों को चिन्हांकित दीवारों पर बॉक्स के रूप में क्षेत्र दिया गया है, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और रंगों के माध्यम से सामाजिक संदेशों, संस्कृति और स्वच्छता की झलक को चित्रों में उतार रहे हैं। दीवारों पर बन रहे ये शानदार चित्र न केवल शहर की सुंदरता बढ़ा रहे हैं, बल्कि राहगीरों का ध्यान भी आकर्षित कर रहे हैं।

आयोजन के अंतर्गत आगामी 2 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आयोजित होगा मतलब इस दिनाक तक सभी प्रतिभागी को अपनी पेंटिंग पूर्ण करनी होगी, बारिश के मौसम को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है। इसमें सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले कलाकार या व्यक्ति को ₹21,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रू.15000/- पुरस्कार दिया जाएगा।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि “पेंट द सिटी” जैसे आयोजन न केवल शहर के सौंदर्यीकरण में सहायक हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। इस अभियान से धमतरी की दीवारें अब रचनात्मकता और चमकारी के रंगों से सराबोर होती नजर आ रही हैं। आज प्रतियोगिता की शुरुवात करने के लिए आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत, एमआईसी सदस्य विभा चंद्राकर, पार्षद चंद्रभागा साहू, उप अभियंता कमलेश ठाकुर, नोडल अधिकारी शशांक मिश्रा व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य मेले में ग्रामीण उठा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

hindmedianews

*संजारी बालोद से आखिर कौन होगा भाजपा प्रत्याशी…?.?.?..?..* *बेदाग छवि ,युवा ,कर्मठ कार्यकर्ता , नए चेहरे को प्रत्याशी बनाने की मांग…..*

Chunesh Sahu

मनरेगा योजना से कुंआ निर्माण से कमलेश बना आत्मनिर्भर‘‘

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की ली बैठक

rakeshbhaskar

भगवान की हक के लिए पुजारी ने लगाई कलेक्टर से गुहार, मंदिर की भूमि का नहीं कर रहे पंजीयन 

hindmedianews

वन विभाग की ताबड़ तोड़ कार्यवाही अवैध लकड़ी और अवैध बढ़ाई 

hindmedianews