hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़

रेंगाडीही में बड़ी मात्रा में हाथ भट्ठी शराब जप्त, अज्ञात आरोपी के पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी.…

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

30 अक्टूबर 2025।

 

अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने मगरलोड वृत्त के अंतर्गत ग्राम रेंगाडीही, कोरगांव क्षेत्र में छापा मारकर बड़ी मात्रा में हाथ भट्ठी शराब और महुआ लाहन जप्त किया है। यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक आशीष ध्रुव के मार्गदर्शन में की गई।विभागीय सूत्रों के अनुसार, टीम ने मौके से लगभग 90 लीटर हाथ भट्ठी शराब और करीब 1100 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। यह समूचा माल आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत जप्त किया गया है। आरोपी  अज्ञात है, जिसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।इस अभियान में मुख्य आरक्षक मुरली सोनी, राजेश यादव, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव के साथ नगर सैनिक ज्ञानिक ध्रुव, जितेन्द्र कोरे और ज्योति बंजारे की सराहनीय भूमिका रही। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से शराब निर्माण के अवैध अड्डे को ध्वस्त कर लाहन को नष्ट किया।आबकारी अधिकारी ने बताया कि ऐसी कार्यवाहियों का मुख्य उद्देश्य अवैध मदिरा व्यापार पर नियंत्रण और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ग्रामीण इलाकों में चल रही किसी भी संदिग्ध शराब गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

 

◆ *सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर कल धमतरी पुलिस द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी – 2025’ का आयोजन*

◆ *राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना के संदेश के साथ नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील*

◆ एसपी. धमतरी के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2025) के अवसर पर जिले में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी – 2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

◆ *आयोजन का विवरण:*

दिनांक 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को प्रातः 07:00 बजे जनपद तिराहा, धमतरी से “एकता दौड़” प्रारंभ की जाएगी।
इसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिक भाग लेंगे।

● दौड़ प्रारंभ होने से पूर्व सभी प्रतिभागी “राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिज्ञा” लेंगे तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

◆ *कार्यक्रम का उद्देश्य:*

‘रन फॉर यूनिटी’ का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र की अखंडता, एकता और सामूहिक शक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं संगठनों को आमंत्रित करें और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें।

◆ *धमतरी पुलिस की अपील:*

धमतरी पुलिस जिले के सभी नागरिकों, युवा वर्ग, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से ‘रन फॉर यूनिटी’ में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील करती है।
यह अवसर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को एक साथ जनमानस तक पहुँचाने का है।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रातः 06:45 बजे तक जनपद तिराहा, धमतरी में उपस्थित होकर इस राष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा बनें।

◆ *पुलिस अधीक्षक धमतरी का संदेश:*

> “राष्ट्रीय एकता दिवस भारत की अखंडता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है।
धमतरी पुलिस जिलेवासियों से अपील करती है कि ‘रन फॉर यूनिटी – 2025’ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर
देश की एकता, भाईचारे और सद्भावना के इस संदेश को सशक्त बनाएं।”

◆ *शपथ ग्रहण कार्यक्रम:*

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी सहित
सभी थाना, चौकी, रक्षित केंद्र एवं अन्य इकाइयों में “राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह” का आयोजन किया जाएगा,
जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा का संकल्प लेंगे।

◆ *धमतरी पुलिस का संदेश:*

“रन फॉर यूनिटी – 2025” न केवल एक दौड़ है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की एकता, सहयोग और समरसता का प्रतीक है।
धमतरी पुलिस जिले के सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि इस अवसर पर सम्मिलित होकर सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को नमन करें
और एक सशक्त, एकजुट भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

◆ *धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर की त्वरित कार्यवाही – कचना गांव में चाकू से हमला कर, घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

 

◆ *चाकूबाजी की घटना में आरोपी द्वारा प्रयुक्त हथियार व मोटर सायकल बरामद*

 

◆ *”प्रार्थी द्वारा आरोपी के अश्लील गालियाँ देने और मारपीट करने का विरोध करने पर,आरोपी ने प्रार्थी पर किया था चाकू से हमला”*

 

◆ *संक्षिप्त विवरण*-:

  चौकी बिरेझर,थाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत ग्राम कचना में दिनांक 24.10.2025 को प्रार्थी गोविंद साहू पिता तोरण साहू उम्र 32 वर्ष अपने होटल दुकान में मौजूद था। उसी समय गांव के ही आरोपीगण- टकेश्वर उर्फ टक्कू ध्रुव पिता गणेशु ध्रुव उम्र 20 वर्ष एवं राजाराम चतुर्वेदी उर्फ राजा पिता पुरानिक राम चतुर्वेदी उम्र 26 वर्ष,दोनों निवासी ग्राम कचना चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.),

साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक होटल पहुंचे।

आरोपीगण बिना नम्बर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (सोल्ड वाहन) से पहुंचे और प्रार्थी को बहन की अश्लील गालियाँ देते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट करने लगे। जब प्रार्थी ने विरोध कर शोर मचाया, तो राजाराम चतुर्वेदी एवं बालक मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग गए।

इसी दौरान टकेश्वर उर्फ टक्कू ने अपने पास रखे लोहे के धारदार चाकू से प्रार्थी के दोनों कुल्हों में वार कर घायल किया।

 

◆ *पुलिस की कार्यवाही :-*

घटना की सूचना प्राप्त होते ही चौकी बिरेझर, थाना कुरूद द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 288/25 धारा 296(ख), 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बी.एन.एस. एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

● विवेचना के दौरान धमतरी पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर की सूचना तथा प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों की टकेश्वर ध्रुव,राजा राम चतुर्वेदी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किया गया। साथ ही आरोपियों द्वारा प्रयुक्त बिना नम्बर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी विधिवत रूप से बरामद किया गया।

 

● धमतरी पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से घटना में प्रयुक्त सम्पूर्ण साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाया गया।

 दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि प्रतिवेदन तैयार कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पृथक रूप से प्रस्तुत किया गया।

 

■ *आरोपीगण का नाम*- 

(01)टकेश्वर उर्फ टक्कू ध्रुव पिता गणेशु ध्रुव उम्र 20 वर्ष एवं

(02)राजाराम चतुर्वेदी उर्फ राजा पिता पुरानिक राम चतुर्वेदी उम्र 26 वर्ष,दोनों निवासी ग्राम कचना चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.),

साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था।

 

 

 

*प्रेस विज्ञप्ति*
*

🔹 *एसपी धमतरी के अनुशंसा पर तीन और आदतन बदमाश सागर ढीमर, टुमेन्द्र लहरे,राम सोनकर हुआ जिला बदर – कलेक्टर धमतरी ने किया पारित किया जिला बदर आदेश*

🔹 *2025 में अब तक 27 सामाजिक गुंडा फाइल,08 निगरानी फाइल और 10 आदतन अपराधियों के विरुद्ध की गई जिला बदर की कार्यवाही*

🔹 *वर्ष 2025 मे 35 आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज,आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाशों की दो जिला स्तरीय परेड भी संपन्न*

◆कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धमतरी ने पुलिस अधीक्षक धमतरी की अनुशंसा पर वर्ष 2025 में जिले के 03 और आदतन अपराधी सागर ढीमर, टुमेन्द्र लहरे,राम सोनकर को 01 वर्ष के लिए जिला बदर किया गया है।

● धमतरी पुलिस द्वारा जिले में गुंडा-बदमाशों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इनके आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुराने आपराधिक रिकार्ड का विश्लेषण कर उनके विरुद्ध सामाजिक गुंडा फाइल एवं जाहिरा निगरानी फाइल खोली जा रही है, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर की कार्यवाही भी की जा रही है।

■ *जिलाबदर किये गए बदमाशों का नाम*
*(01)आदतन बदमाश*-: सागर ढीमर उर्फ वाल्मिकी ढीमर उर्फ चेपटा पिता स्व० गंगाधर ढीमर, उम्र 22 वर्ष, साकिन रामसागर पारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, तहसील व जिला धमतरी को आगामी 01 वर्ष के लिये जिला धमतरी समीपस्थ जिलों की सीमाओं से बाहर चले जाने (जिलाबदर) की कार्यवाही किया गया।

*(02)आदतन बदमाश*-: टुमेन्द्र लहरे पिता जगदीश लहरे, उम्र 25 वर्ष, साकिन हटकेशर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, तहसील व जिला धमतरी को आगामी 01 वर्ष के लिये जिला धमतरी समीपस्थ जिलों की सीमाओं से बाहर चले जाने (जिलाबदर) की कार्यवाही किया गया।

*(03)आदतन बदमाश*- राम सोनकर उर्फ ढोलू पिता स्व. जेठूराम सोनकर, उम्र 26 वर्ष, साकिन कारगिल चौक महिमा सागर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, तहसील व जिला धमतरी को आगामी 01 वर्ष के लिये जिला धमतरी समीपस्थ जिलों की सीमाओं से बाहर चले जाने (जिलाबदर) की कार्यवाही किया गया।
●छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के तहत प्रदत्त का उपयोग करते हुए तीनों बदमाशों को आगामी 01 वर्ष के लिए जिला धमतरी एवं समीपस्थ जिला रायपुर, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग, कोण्डागांव की राजस्व सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) का आदेश पारित किया है।

● जिला दण्डाधिकारी द्वारा उक्त तीनों बदमाशों को उपरोक्त जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने एवं एक वर्ष की कालावधि के पहले सक्षम न्यायालय की अनुमति के बगैर प्रवेश नहीं करने के आदेश दिये गये हैं।
उक्त आदेश का पालन नहीं करने पर उसे वैधानिक कार्यवाही कर/बल पूर्वक उपरोक्त जिले की सीमाओं से बाहर निकाल दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
यदि इसके बाद भी वह इस आदेश का उल्लंघन करे तो उसके विरूद्ध (छ०ग०) राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।

◆ *इस वर्ष 2025 में अब तक खोले गए सामाजिक गुंडा,निगरानी बदमाश,जिला बदर–:*
● 27 गुंडा बदमाशों के सामाजिक गुंडा फाइल खोली गई है।
● 08 निगरानी बदमाशों के जाहिरा निगरानी फाइल खोली गई है।
● 13 प्रकरण जिला दंडाधिकारी धमतरी के समक्ष पेश किए गए, जिनमें से 10 आरोपियों का जिला बदर किया गया है।
● राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)की कार्यवाही के लिए 01 प्रकरण तैयार कर जिला दंडाधिकारी धमतरी को प्रेषित।

◆ *धमतरी पुलिस द्वारा चाकू बाजों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही*
● वहीं,अवैध हथियार रखने एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अब तक 35 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
● धमतरी पुलिस द्वारा जिले में शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदतन अपराधियों और हथियारबंद असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है।

◆ ऐसे आरोपी तीन आरोपियों जो इसी मामले में लिप्त हैं उनके विरुद्ध पीट एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर उनकी सम्पत्ति कुर्की करने के आदेश जारी किया गया है।
01 करण धूरी
02 उषा धूरी
03 आरती रजक के विरुद्ध भी पीट एनडीपीएस की कार्यवाही की गई है।

◆ वर्ष 2025 में अब तक दो महत्वपूर्ण अवसरों पर जिला स्तर पर गुंडा-बदमाशों एवं निगरानीशुदा अपराधियों की पुलिस लाइन धमतरी में परेड कराई गई है। इस दौरान अपराधियों से भविष्य में किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों में शामिल न होने, मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन कार्यों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई है।

▪️ *धमतरी पुलिस का संदेश*-:
आदतन अपराधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने हेतु सख्त पुलिसिंग की जा रही है।

 

 

 

🔹 *एसपी धमतरी के निर्देशन में थाना केरेगांव को मिली बड़ी सफलता – ग्राम माकरदोना हत्याकांड का हुआ खुलासा*

 

🔹 *24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी ससुर-दामाद गिरफ्तार – घटना में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य साक्ष्य बरामद*

 

🔹 *हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की कोशिश -दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया*

 

🔹 *धमतरी पुलिस,थाना केरेगांव,सायबर,एफएसएल की संयुक्त टीम की सघन जांच से हत्याकांड को जल्द सुलझाया*  

 

◆ *संक्षिप्त विवरण*-: 

दिनांक 25.10.2025 को ग्राम माकरदोना बेहड़ापारा में एक युवक भानूप्रताप मण्डावी (उम्र 24 वर्ष, साकिन झुरातराई, थाना मगरलोड) की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से प्राणघातक वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राकेश मण्डावी की रिपोर्ट पर थाना केरेगांव में तत्काल मर्ग क्रमांक 39/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

● घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम और थाना केरेगांव पुलिस द्वारा किया गया। डॉक्टर द्वारा किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु को हॉमिसाइडल (हत्या) पाया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि किसी धारदार हथियार से प्राणघातक वार कर हत्या की गई है।

तथ्य उजागर होने पर थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

◆ *विवेचना एवं सफलता*-:

 

एसपी धमतरी के मार्गदर्शन में थाना केरेगांव पुलिस, सायबर टीम एवं एफएसएल टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ के दौरान संदेही मुकेश विश्वकर्मा एवं उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा की भूमिका सामने आई।

 

● दोनों से साक्ष्य अधिनियम की धारा 23(2) के तहत पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी मुकेश विश्वकर्मा ने अपने बयान में बताया कि उसने पारिवारिक विवाद एवं पत्नी से जुड़ी आपसी रंजिश के चलते मृतक भानूप्रताप पर चाकू से वार किया। उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा ने भी घटना के दौरान मृतक पर दो बार चाकू से हमला किया।

 

◆ *हत्या का कारण* – आरोपी मुकेश विश्वकर्मा को अपनी पत्नी पर मृतक भानुप्रताप मंडावी के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। उस दिन भी मेला के दौरान उसने अपनी पत्नी को मृतक के साथ घूमते देखा था, जिसके चलते आरोपी ने पत्नी को थप्पड़ भी मारा था। इसी अविश्वास और जलन की भावना में आकर उसने भानुप्रताप मंडावी की हत्या कर दी।

 

◆ दोनों आरोपियों की निशानदेही पर

● घटना में प्रयुक्त स्टील का सब्जी काटने वाला चाकू,

● घटना के समय प्रयुक्त सामान को

गवाहों की उपस्थिति में बरामद किए गए।

● पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

■ *आरोपीगण के नाम*-: 

1️⃣ मुकेश विश्वकर्मा पिता स्व. रंजीत विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष साकिन आमापारा कुराल्ठेमरी, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर

हाल पता – ग्राम माकरदोना, थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)

 

2️⃣ दुर्जन विश्वकर्मा पिता बृजलाल विश्वकर्मा, उम्र 41 वर्ष,साकिन ग्राम माकरदोना, थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)

 

◆ *धमतरी पुलिस की अपील*-: 

धमतरी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

 

 

 

🔹 *धमतरी में पत्थर से कुचले मिले शव के मामले का निराकरण*

🔹 *एसपी धमतरी के निर्देशन में दिनांक 21 एवं 22 अक्टूबर के दरमियानी रात को करगा- चटौद पुल के नीचे मिले हुए हत्या कांड का हुआ पर्दाफाश*

🔹 *धमतरी पुलिस के बिरेझर चौकी(कुरूद थाना),सायबर, एफएसएल की संयुक्त टीम की सघन जांच से 72 घंटे में हत्याकांड मामला सुलझा – तीन आरोपी गिरफ्तार*

🔹 *हत्या के बाद सबूत नष्ट करने की कोशिश – आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल*

◆ धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, धमतरी पुलिस की अलग-अलग टीम गठित कर कुरूद थाना एवं सायबर टीम एवं एफएसएल टीम के सहयोग से ग्राम करगा एवं चटौद पुल के पास हुई हत्या के मामले का तत्परता से खुलासा किया गया।

● *घटना का संक्षिप्त विवरण :* करगा-चटौद पुल के नीचे एक युवक का शव मोटरसाइकिल सहित मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को गिरीश कुमार महार द्वारा सुबह बिरेझर चौकी में प्राप्त हुई।

मृतक की पहचान मनीष कुमार मिथलेश पिता किशन राम मिथलेश, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम करगा के रूप में की गई।

जिसकी सूचना पर दिनांक 22 अक्टूबर को चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा तत्काल मर्ग क्रमांक 131/25 धारा 194 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण “Death was likely to be homicidal in nature” पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

◆ *जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी :*
जांच के दौरान मृतक के परिजनों एवं गवाह योगराज साहू तथा हेमंत साहू के कथनों के आधार पर मुख्य आरोपी होमेश कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि -दिनांक 21.10.2025 की रात करीब 11:00 बजे वह अपने दोस्त चाहत यादव के साथ मृतक को शराब पिलाने चटौद करगा नाला पुल के पास ले गया। शराब पीने के दौरान मृतक द्वारा गाली-गलौज करने पर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी होमेश साहू ने मृतक की आंख और गले में गमछा बांधकर दबाया और सिर पर कई बार प्रहार किया।

● इसके बाद आरोपी होमेश साहू और चाहत यादव ने मृतक को पुल से नीचे फेंक दिया। मृतक के जीवित रहने की आशंका पर होमेश ने नीचे जाकर पत्थरों से उसके सिर एवं चेहरे पर वार कर हत्या कर दी।

● आरोपी ने हत्या के बाद मृतक की मोटरसायकल व चाबी को नीचे फेंक दिया और गवाहों योगराज व हेमंत साहू को फोन कर घटना की जानकारी दी।
बाद में अपने गमछे और खून लगे कपड़ों को छिपाया तथा मृतक का मोबाइल झाड़ी में फेंक दिया।

● अगले दिन आरोपी ने अपने रिश्तेदार मनीष कुमार साहू को घटना की जानकारी दी और खून लगे गमछे व मोबाइल को जलाने कहा।
आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कपड़े, गमछा, अधजला मोबाइल आदि बरामद कर जब्त किया गया।

जांच में आरोपी मनीष साहू द्वारा साक्ष्य नष्ट करने की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 238, 3(5) बीएनएस जोड़ी गई।

◆ *आरोपियों का नाम विवरण :*

1️⃣ होमेश कुमार साहू, पिता डेमन लाल साहू, उम्र 19 वर्ष
2️⃣ चाहत यादव, पिता अमर सिंह यादव, उम्र 19 वर्ष
3️⃣ मनीष कुमार साहू, पिता इन्द्रमन साहू, उम्र 21 वर्ष
सभी निवासी ग्राम करगा मठ, चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)

● साक्ष्यों एवं मेमोरेण्डम कथनों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/25, धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

◆ *हत्या का कारण :*
जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक मनीष कुमार मिथलेश पूर्व में जब रायपुर से वापस गांव आया था, तब उसने आरोपी होमेश कुमार साहू के साथ झगड़ा करते हुए गाली-गलौज (मां-बहन की अशोभनीय गालियाँ) किया था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।
दिनांक 21.10.2025 की रात जब मृतक पुनः पुल के पास मिला, तब फिर से झगड़ा एवं गाली-गलौज हुई। उसी दौरान होमेश ने अवसर देखकर मृतक की हत्या कर दी।

● धमतरी पुलिस द्वारा इस गंभीर हत्या कांड के त्वरित खुलासे में थाना कुरूद एवं सायबर टीम एवं एफएसएल टीम,चौकी बिरेझर स्टाफ एवं जांच दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से मलकछरा से गुढ़ा के मध्य बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

hindmedianews

पालीगुड़ा में छात्रों को दी गई विदाई: नम और खुशी के साथ संपन्न हुआ समारोह 

hindmedianews

भोरमदेव शुगर फ़ैक्ट्री में शक्कर वितरण 29 नवंबर तक, लाभार्थियों की बढ़ी आवाजाही

Sakshi Bansod

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूपदेवपुर जन भागीदारी समिति के नए नियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री भाजपा चपले मण्डल खेम कुमार साहू ने किया ध्वजा रोहण*

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने किया डेम, पुलिया व नाली निर्माण सहित ₹97.43 लाख के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

hindmedianews

रोवर रेंजर्स एवं स्काउट गाइड द्वारा साइकिल हाईक, स्वच्छ्ता अभियान चलाया, एवं सामाजिक जागरूकता कक्षाएं ली गयी

Admin