hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की ली बैठक

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

समयबद्ध एवं सुचारू धान खरीदी सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

अनुपस्थित 06 जिला नोडल अधिकारियों को एस्मा नोटिस, एक दिवस का वेतन काटने दिए निर्देश

जिले में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के उद्देश्य से कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की बैठक जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में धान खरीदी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं—बारदाना उपलब्धता, तौल-कांटा व्यवस्था, परिवहन सुविधा, गोदाम क्षमता, सुरक्षा प्रबंधन, आईटी-सुविधाएँ, किसानों हेतु पेयजल एवं प्रतीक्षालय आदि व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने बैठक में अनुपस्थित 06 नोडल अधिकारियों को एस्मा के अंतर्गत नोटिस देने तथा एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। इनमें एसडीओ वन विभाग दशांश, रेंजर अमर सिंह ठाकुर,डिप्टी रेंजर प्रदीप कश्यप, क्षेत्र सहायक उमाशंकर यादव, सहायक संचालक रेशम घनश्याम धुर्वे, पर्यवेक्षक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भरतलाल कौशिक शामिल हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। धान खरीदी कार्य के दौरान अनुपस्थिती या किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थिति पर संबंधित के खिलाफ एस्मा के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विगत दिवस धान खरीदी पर आयोजित प्रशिक्षण में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी जाहिर की और कृषि विभाग के उपसंचालक को एस्मा के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के धान खरीदी केंद्रों में पदस्थ नोडल अधिकारी अपनी-अपनी समितियों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। उन्होंने नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिन किसानों को टोकन जारी किए गए हैं, उनका धान नियमानुसार एवं समय पर खरीदा जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
कलेक्टर ने बताया कि सुचारू एवं समयबद्ध धान खरीदी के लिए 135 ऑपरेटरों को लगाया गया है, उन्हें धान खरीदी के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है। कलेक्टर ने प्रभारी सचिव के निरीक्षण के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने तथा सभी समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर जी. एल. यादव, एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, एसडीएम पथरिया श्रीमती रेखा चंद्रा, खाद्य अधिकारी एच.के.डड़सेना, डी.एम.ओ.  मनोज कुमार यादव, डी एम नान संदीप शर्मा सहित सभी समितियों के नोडल अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्रमांक// सुजीत कुमार सिंह

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

hindmedianews

*सूबे के मुखिया का सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम 09 जनवरी,सोमवार को….* *अनेक मामलों में शिकायत की तैयारी जोरों पर.. बड़ी कार्यवाही होने के आसार.. मचा हड़कंप…..*

Chunesh Sahu

धमतरी राजस्व न्यायालय में अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु वकील शत्रुहन सिंह साहू की सक्रिय पहल

Chunesh Sahu

रजिस्ट्री कानून में बड़ा बदलाव | विशेष रिपोर्ट CG REGISTRY NEW RULE: अब गोद ली हुई पुत्री को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार   

Sakshi Bansod

रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन का आयोजन

Sakshi Bansod

*सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार* *खनिज विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने रेत आपूर्ति करने वाले प्रमुख 11 जिलों के कलेक्टरों के साथ की बड़ी वर्चुअल बैठक* *प्रदेश में रेत की आपूर्ति में न हो कमी, स्वीकृत खदानों से क्षमता अनुरूप उत्पादन कर आम जनता को उचित दर पर उपलब्ध कराएं रेत*

Chunesh Sahu