hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

“अघोरपीठ ” श्री सर्वेश्वरी समूह परिवार ने बांटे वनांचल में 322 कंबल, कड़ाके के ठंड में हो रही वरदान साबित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा : कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम पंडरीपानी, कांदाबानी बाहपानी गांव में निवासरत बैगा जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को शीत निवारण हेतु गर्म कपड़े और साड़ी वितरित किए गए। यह कंबल वितरण श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा भाटापारा के योगदान से किया गया।
अघोरपीठ के प्रतिनिधियों ने ग्राम पंडरीपानी में बच्चों को मिठाई, चाकलेट और बिस्किट वितरित किए। इसके बाद, उन्होंने पूज्य गुरुदेव अघोरेश्वर भगवान राम के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर, अघोरपीठ के प्रतिनिधियों ने श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान की परिचय देते हुए बताया कि यह संस्थान जन कल्याण के लिए काम करता है और राजनीतिक दलों से संबंधित नहीं है। उन्होंने बताया कि यह संस्थान प्रतिवर्ष कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित करता है।
इस कार्यक्रम में 322 कंबल,साड़ी और अन्य गर्म कपड़े वितरित किए गए। वन ग्राम में निवास करने वाले ग्रामीणों को गर्म कपड़े मिलने पर काफी खुशी महसूस हुई और उन्होंने पूज्य गुरुदेव अघोरेश्वर भगवान राम की जयकारा कर इस नेक कार्य में शामिल होने वाले अनुयायियों को लाभार्थियों ने आशीर्वाद दिया। वन वासियों को इस तरह की सुविधाएं प्रदान करने वाले इन दयावान अनुयायियों को सदा विकास और यशस्वी होने की आशीष भी दिए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जे एस चौहान के मार्गदर्शन में अघोरपीठ , श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा भाटापारा के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

*गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोहारा मेें छत्तीसगढ़ी मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

Chunesh Sahu

बैंक खाता को आधार से लिंक कराने की उप संचालक कृषि ने किसानों से की अपील प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के मद्देनजर….

Chunesh Sahu

जनसेवा ही भावना केंद्र के उद्घाटन पर बोली पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जनसेवा ही मेरे जीवन का प्रथम उद्देश है

hindmedianews

भव्यता के दावे, हकीकत बदहाल: पानी की किल्लत,नाली किनारे जूठे पर जाने को मजबूर जन…

hindmedianews

सनकी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे , पुरानी रंजिश के चलते  परिवार को जान से मारने के नियत से घर व मोबाइल में लगाई आग 

hindmedianews

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि निर्धारित विद्यार्थी 31 दिसम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Chunesh Sahu