hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सनकी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे , पुरानी रंजिश के चलते  परिवार को जान से मारने के नियत से घर व मोबाइल में लगाई आग 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
लोहारा , आवेदक मोहित गौरिया पिता मोहरी गौरिया उम्र 45 साकिन वार्ड क्रमांक 02 गौरिया पारा ने स0 लोहारा थाना,  में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19/01/23 को रात्री मे खाना खाकर पुरे परिवार के साथ अपनी घर मे सोये थे कि रात्री करीबन 02/30 बजे मेरे घर के बाहर आग लग गया था घर के बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला तब घर का दरवाजा बाहर से बंद था बाहर से पडोसी देवसिंह गौरिया उर्फ चवन्नी चिल्ला रहा था कि आज मै पुरे परिवार को जलाकर जान से खत्म कर दुंगा तब मै तथा मेरे परिवार के सभी सदस्य जोर जोर से पडोसीयो को आवाज लगाये तथा पडोसी संतोष कुमार साहु को मोबाईल मे फोन किया तब वंहा पर संतोष साहु आकर घर का दरवाजा बाहर से खोला तब हम लोग बाहर निकले तो देखे कि मेरा पडोसी देवसिंह उर्फ चवन्नी गौरिया अपने हाथ मे एक जलता हुआ मशाल लेकर खडा था तब हम लोगो कि आवाज सुनकर अपने हाथ मे रखे मशाल को वंहा पर फेककर भाग गया तब मै देखा मेरे घर के सामने मे खडी मेरी मोटर सायकल क्रमांक CG09JA5042 एंव मोटर सायकल क्रमांक CG09J1308 भी जल रही थी तब मै अपने परिवार के सदस्यो एंव पडोसीयो की मदद से घर एंव मो0सा0 की आग को बुझाया हॅू । मेरा पडोसी देवसिंह उर्फ चवन्नी गौरिया पुरानी रंजिश की बात को लेकर आज दिनांक 20/01/24 के रात्री करीबन 02/30 बजे मुझे एंव मेरे परिवार के सदस्यो को जान से मारने की नियत से मेरे घर के बाहर का दरवाजा का सांकल लगाकर घर मे एंव मेरे मोटर सायकल मे आग लगा दिया था कि रिपोर्ट पर थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 25/24 धारा 436,307,427 भादवि0 कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
                 मामले की गंभीरता को वरिष्ट अधिकारीयो को अवगत कराते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर ,अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी विकास बघेल द्वारा तत्काल टीम गठित कर मामले का विवेचना सउनि0 संदीप चौबे के द्वारा किया गया विवेचना के दौरान आरोपी देवसिंग उर्फ चवन्नी गौरिया पिता जीवन गौरिया उम्र 30 वर्ष साकिन गौरिया पारा स0 लोहारा थाना स0 लोहारा के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से उसके निवास स्थान से आज दिनांक 20/01/24 के 14/30 बजे गिरफ्तार किया गया जाकर विधिसंगत कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।

संबंधित पोस्ट

प्रधानपाठक बाल अधिकारों का उड़ा रहे है धज्जियाँ , भरे धूम में शिक्षा के जगह बसंत ऋतु में लगवा रहे है पौधा

hindmedianews

भाजपा प्रत्याशी भोज राज नाग का जन्म दिन केक काट कर मनाया गया दरगहन में,, भाजपा मंडल गुरुर के नेता गण हुए शामिल,

Chunesh Sahu

एनएच-130 की जर्जर सड़कें बनी मुंगेली की बड़ी समस्या, आवागमन हो रहा बाधित – आमजन में बढ़ा आक्रोश

rakeshbhaskar

वाहन से गुप्त चैंबर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 60 किलो गांजा जब्त

aakashbanjare

समरूपारा स्कूल की जर्जर हालत पर जताई चिंता, BEO से मिलकर की समाधान की मांग

hindmedianews

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन मार्च में 2 दिन रद्द

Sakshi Bansod