hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

एनएच-130 की जर्जर सड़कें बनी मुंगेली की बड़ी समस्या, आवागमन हो रहा बाधित – आमजन में बढ़ा आक्रोश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

मुंगेली जिला मुख्यालय में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-130 की खस्ताहाल स्थिति ने आम नागरिकों का जीवन त्रस्त कर दिया है। मुंगेली से पंडरिया- कवर्धा को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से जर्जर है, जिस पर बड़े-बड़े गड्ढे लोगों की सुरक्षा और सुविधा दोनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सड़क की दुर्दशा इस कदर बढ़ चुकी है कि बरसात की तरह नाली का पानी सड़क पर जमा रहता है, जिससे आवागमन लगातार कठिन और जोखिम भरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सड़क बरसात के मौसम के पहले ही खराब हो चुकी थी, लेकिन बावजूद इसके अब तक कोई स्थाई मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों तक, किसी ने भी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। नगरवासियों और राहगीरों का धैर्य अब जवाब देने लगा है और शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश खुले रूप में सामने आने लगा है।

दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा, रोजाना घायल हो रहे लोग

जर्जर सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई दुपहिया सवार सड़क की असमान सतह और भरे पानी के कारण फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। आम नागरिकों का कहना है कि वे मजबूरी में इसी सड़क से गुजरते हैं और हर सफर जोखिम के साथ करना पड़ रहा है।

शहर विकास की तुलना में उपेक्षित सड़क व्यवस्था

एक ओर शासन गांव-गांव तक पक्की सड़कों और नाली निर्माण का जाल बिछाने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर शहर की मुख्य सड़कों की बदहाली इन दावों पर सवाल खड़ा करती है। नगर में नाली निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन उसी नाली से बहकर सड़क पर जमा होने वाला पानी अब समस्या को और बढ़ा रहा है। शहरवासियों का कहना है कि विकास के नाम पर बजट खर्च तो हो रहा है, पर उसका वास्तविक लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा।

जनता की मांग – जल्द से जल्द समाधान हो

स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि एनएच-130 के मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य को तत्काल प्राथमिकता में लें। साथ ही, सड़क की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर स्थायी समाधान प्रस्तुत किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगे और लोगों को राहत मिल सके।

संबंधित पोस्ट

पण्डरिया में बिना मुआवजा किसानों की जमीन पर नहर लाइनिंग, किसानों में आक्रोश कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा और ब्याज की मांग

Sakshi Bansod

दीवारें बनीं शिक्षक, बच्चे बने जिज्ञासु : धमतरी का अभिनव बाला मॉडल खेल-खेल में सीखने की पहल : बाला कॉन्सेप्ट पर आधारित आंगनवाड़ी केंद्रों से बदलती तस्वीर

Chunesh Sahu

*जे.एल.एम. इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन हुए शामिल*

Chunesh Sahu

धुएं में पक रहा मासूमों का भविष्य – सिंघिया स्कूल में मिड-डे मील पर लापरवाही की काली परत उजागर……!4 दिनों से लकड़ी चूल्हे मे बनाया जा रहा है भोजन….!

पंडरिया विधानसभा अंतर्गत सीजी और सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक भावना बोहरा ने किया सम्मानित

Sakshi Bansod

पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा भोपाल (मध्यप्रदेश) से गुम बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

Sakshi Bansod