hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

बिलासपुर पुलिस का अविस्मणिय कार्य एवं मानवीय चेहरा जुनापारा पुलिस में दिखाई दिया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर में पदभार लेने के बाद से ही बहुत सारे ऐसे अभियान चलाये गये जिससे ना केवल जिला के लोगों में अपराध से बचने के प्रति गंभीरता आई है बल्कि जन समान्य लोगों द्वारा भी अभियानों से प्रेरित होकर स्वयं लोगों को अपराधों से बचने उपाय को बताते सुनाते देखा जा रहा है। रजनेश सिंह जी के द्वारा ना केवल शहरी क्षेत्रों में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को जोर शोर से प्रचार प्रसार कराया गया है जिसके चलते ग्रामिण अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस अनुविभागिय अधिकारी कोटा अनुभाग श्रीमति नुपुर उपाध्याय द्वारा अपराध मुक्ति एवं सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से ग्रामिण पुलिस को सशक्त किया गया है। अभी हाल ही में वरिष्ठ पुलिस कप्तान बिलासपुर के दिशानिर्देशन में चौकी जूनापारा के लगभग 15 से 20 ग्रामों में नशा मुक्ति रैलियाँ निकालकर लोगों को नशा से मुक्त करने का एवं सायबर जागरूकता का अभियान चलाया गया है, जिसमें हर ग्राम से लगभग 300 से लेकर 500 लोग उपस्थित होकर नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिये है। बिलासपुर पुलिस द्वारा अपने जागरूकता अभियानों में पंचायत बॉडी को शामिल कर जागरूकता अभियान को सफल बनाने का सर्थक प्रयास किया गया है, इसके अलावा ग्राम क्षेत्र के जूनापारा स्कुल, भीमपुरी स्कुल, पाली स्कुल, बांधा स्कुल में पुलिस द्वारा समय समय पर पुलिस जागरूकता अभियानों के बारे में बताया गया। और बच्चों को अपराध से बचकर रहने सर्तक किया गया। खेलों का आयोजन कराकर प्रोत्साहित भी किया गया, ग्रामिण क्षेत्र के बच्चों और बड़ो के मध्य मैराथन दौड़ का आयोजन कराकर लोगों को राष्ट्रीय एकता में बांधने का संदेश भी जूनापारा चौकी पुलिस परिवार द्वारा दिया गया इन कार्यक्रमों के अलावा पुलिस का मानविय चेहरा तब दिखाई दिया। जब ग्रामिण बिछड़ी पहाड़ी क्षेत्र में जूनापारा पुलिस चौकी के पुलिस वालों के द्वारा ग्राम अधरिया, कठनुड़ा और राम्हेपुर मे जूनापारा पुलिस सुबह सुबह पहुँचकर लोगों को एवं बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ा साल कंबल एवं छोटे बच्चों के कपडे देते हुए दिखाई दिये, जिला पुलिस के मुखिया वरिष्ठ पुलिस कप्तान बिलासपुर के दिशा निर्देशन में समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ साथ जूनापारा थाना चौकी में पुलिस के कार्यों की ग्रामीण क्षेत्रों में काफी प्रशंसा की गई है। सबसे ज्यादा प्रशंसा तो चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर वहां पुरा टीम का कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

विद्यालय केशली गोड़ान में जलवायु परिवर्तन पर कार्य

hindmedianews

किसान कांग्रेस का तीखा हमला: आज डीएमओ को भेंट किया जाएगा ‘चूहा पकड़ने का जाल’, 7 करोड़ के धान घोटाले पर FIR की मांग

hindmedianews

*मोदी है तो मुमकिन हो या न हो… लेकिन PMGSY के सड़कों में गड्ढा होना जरूर मुमकिन है…* *सड़क में तालाबनुमा गड्ढा…. टूटी रेलिंग… बेतहाशा बदबू…. थूकपॉलिश मरम्मत…*

Chunesh Sahu

तहसील एवं एसडीएम कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव – आम जनता की लगातार शिकायतों के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता बरकरार

Chunesh Sahu

*स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर नगर पंचायत गुण्डरदेही में कार्यशाला आयोजित*

Chunesh Sahu

साधु–संतों पर अभद्र टिप्पणी का हिंदू समाज ने किया जोरदार विरोध, थान का घेराव – कार्रवाई की मांग तेज

Sakshi Bansod