hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमब्रेकिंग न्यूज़

वाहन से गुप्त चैंबर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 60 किलो गांजा जब्त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम: थाना कुकदुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से गुप्त चैंबर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 60 किलो गांजा जब्त किया है। यह गांजा 12 अलग-अलग पैकेटों में पैक किया गया था और उड़ीसा से शहडोल, मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोका और तलाशी लेने पर यह नशीला पदार्थ बरामद किया। इस मामले में आरोपी दुलबो बिसोई पिता सुभाष बिसोई (उम्र 21 वर्ष), निवासी संदूबली, थाना बोरिगुमा, जिला कोरापुट, उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित पोस्ट

रजिस्ट्री कानून में बड़ा बदलाव | विशेष रिपोर्ट CG REGISTRY NEW RULE: अब गोद ली हुई पुत्री को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार   

Sakshi Bansod

बरेला अपहरण मर्डर केस मे फरार 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे जरहागांव पुलिस को मिली सफलता

rakeshbhaskar

“दिव्यांगता” अधिकार, अवसर और आशा” पुस्तक का राज्य स्तरीय विमोचन सम्पन्न:कबीरधाम जिले के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे को किया गया सम्मानित

hindmedianews

*हत्या या आत्महत्या….?.?.?.* *मुख्य नहर में संदिग्ध अवस्था मे मिली महिला की लाश….आसपास इलाके में सनसनी….*

Chunesh Sahu

औचक निरीक्षण में कलेक्टोरेट में 10 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले, सभी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

hindmedianews

शासन द्वारा किसानों के हित के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है-मंत्री श्री अकबर

hindmedianews