hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर 11 सेवा सहकारी समिति के 28 समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर पर की गई बड़ी कार्रवाई

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
एक समिति प्रबंधक पर एफआईआर, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को सेवा से पृथक, दो समिति प्रबंधक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित और 23 समिति प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को कारण बताओं नोटिस जारी
 कवर्धा, 21 जनवरी 2024। कलेक्टर  जनमेजय महोबे के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर 11 सेवा सहकारी समिति के 28 समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई की है। इसमें एक समिति प्रबंधक पर एफआईआर, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को सेवा से पृथक, दो समिति प्रबंधक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित और 23 समिति प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
 कलेक्टर  महोबे के निर्देश पर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध धान पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। विगत दिवस कलेक्टर ने राजस्व, खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अवैध धान तथा समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर के कार्यों की मॉनिटरिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत जांच करने पर 28 समिति प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा धान खरीदी में अनियमितता पाई गई और उन पर कार्रवाई की गई है।
  खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर सेवा सहकारी समिति सुरजपुरा के डाटा एंट्री ऑपरेटर  अनिल कुमार खरे को सेवा से पृथक किया गया है। सेवा सहकारी समिति दामापुर के धान खरीदी केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार चंद्राकर को निलबित और प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सेवा सहकारी समिति बोदा (तरेगाव जंगल) के धान खरीदी केंद्र प्रभारी  रमेश मरावी और डाटा एंट्री ऑपरेटर साधराम पटेल को निलंबित किया गया है। सेवा सहकारी समिति कोको के समिति प्रबंधक राज  कुमार यादव, सेवा सहकारी समिति कुकदुर के समिति प्रबंधक श्री रोहित डडसेना, धान खरीदी प्रभारी  सोहन जायसवाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री अमित बाजपेयी, सेवा सहकारी समिति पेंड्रीकला के समिति प्रबंधक  अजय चंद्राकर, डाटा एंट्री ऑपरेटर  कैलाश चंद्रवंशी, बरदाना प्रभारी  तारकेश्वर चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति कुंडा के समिति प्रबंधक  गंगाराम चंद्राकर, कम्प्यूटर ऑपरेटर  कनक राम साहू, बारदाना सुपरवाइजर  संजय चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति महली के समिति प्रबंधक दिनेश यादव, धान खरीदी केन्द्र प्रभारी  अजय चंद्राकर, कम्प्यूटर ऑपरेटर  ललित चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति मोहगाव के समिति प्रबंधक  उत्तम शर्मा, धान खरीदी केंद्र प्रभारी  ओंकार चंद्रवंशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर  जशवंत पूरी गोस्वामी, सेवा सहकारी समिति पंडातराई के समिति प्रबंधक  विजय चंद्रवंशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर  रमेश चंद्रवंशी, सेवा सहकारी समिति बाघामुडा के समिति प्रबंधक  राजेश चंद्राकर, कंप्यूटर आपरेटर  आकाश तिवारी सेल्समेन,  जयराम चंद्राकर और सेवा सहकारी समिति दशरंगपुर के समिति प्रबंधक श्तार्झ सिंह बैंस, कम्प्यूटर ऑपरेटर  पवन चंद्रवंशी, बारदाना सुपरवाइजर  राजेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

संबंधित पोस्ट

खरेंगा में शहीद मनीष नेताम के स्मारक का भव्य अनावरण, ब्रिगेडियर बावा मुख्य अतिथि

Chunesh Sahu

*लोन वर्राटू..* *पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण…महिला नक्सली पर था इनाम की घोषणा…*

Chunesh Sahu

*नारधा अतिक्रमण हटाने के मामले में सरपंच ग्रामीण को मिली हत्या बलवा करने की धमकी* *गांव के अंदर लाउड स्पीकर लगाकर उकसाऊ बयान बाजी कर दुर्घटना को दे रहा है निमंत्रण*

Chunesh Sahu

चुनाव प्रक्रिया को विधिक ढांचे के भीतर और सुदृढ़ करने हेतु निर्वाचन आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को किया आमंत्रित

aakashbanjare

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 872 जरूरतमंदों को मिली 97 लाख 5 हजार की आर्थिक सहायता

Sakshi Bansod

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

hindmedianews