hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्म

इमाम हुसैन अ.स. के 40 वें (अरबयीन) के मौके पर 5 दिवसीय मजलिसों का आयोजन नवागांव इमामबाड़ा में किया गया।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी- बीते 20 वर्षों की तरह इस वर्ष भी शिया समुदाय द्वारा इमामबाड़ा नवागांव में 5 दिवसीय मजलिसों का सिलसिला जारी रहा, जिसमे रौनक ए मिंबर आली जनाब सैयद ज़ुल्फिकार हुसैन ज़ैदी साहब ने खिताब फ़रमाते हुए बताया कि इमाम हुसैन अ.स. व उनके 72 साथियों को यजीद लानती द्वारा 3 दिन का भूखा प्यासा करबला के तपते सहरा में कत्ल कर दिया गया था, और इमाम के घराने की पवित्र महिलाओं, बच्चों को कैद कर शाम जिसे सीरिया के नाम से जाना जाता है वहां पैदल ले जाया गया।


इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिनों बाद दुनिया भर के शियाें द्वारा अरबयीन (40वां) मनाया जाता है। इसी सिलसिले में 21 अगस्त से 25 अगस्त तक 5 दिवसीय मजलिसों का आयोजन इमाम बाड़ा हज़रत ए अब्बास अलमदार अ.स. नवागांव में किया गया। इस दौरान नौहा ख्वानी, मार्सिया ख्वानी, और नज़्र ए इमाम हुसैन का भी एहतेमामा किया गया। इन मजलिसों में बड़ी संख्या में अज़ादार शामिल होकर अपने वक्त के इमाम को खिराज ए अकीदत पेश किए, साथ ही देश की खुशहाली व अमन चैन की दुआएं भी मांगी गईं।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

टीना शेड का भूमिपूजन कर

Chunesh Sahu

अज़ीम प्रेमजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा बाल शोध मेला, विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने लगाया स्टॉल

Chunesh Sahu

थाना अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम गुण्डरदेही में हुए अंधे कत्ल का खुलासा, पति ही निकला हत्यारा।  पत्नी की हत्या कर विभत्स तरिके से लाश को किया तुकड़ों में तब्दील।

Chunesh Sahu

शासकीय प्राथमिक शाला भंडार में छात्र-छात्राओं ने लगाए अपने मनपसंद पौधे, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया कदम

hindmedianews

आदिवासी भूमि की अवैध बिक्री का मामला उजागर शिकायतकर्ता हरिशंकर मरकाम ने कलेक्टर से की कठोर कार्रवाई की माँग

Chunesh Sahu

*अरमरीकला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर की टीम प्रथम,*मचांदुर द्वितीय*

Chunesh Sahu