hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आज… लेकिन अनियमितताओं का सिलसिला जारी.. कार्यवाही कब.. प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग/धमतरी चुनेश साहू

धमतरी जिले में राजस्व विभाग की अनियमितताओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार सामने आ रही शिकायतों और खबरों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही, जिससे जनता में गहरा असंतोष व्याप्त है। जिला प्रशासन की चुप्पी और लापरवाही अनेक सवाल खड़े कर रही है।

जानकारी के अनुसार, जिले में राजस्व संबंधी अनियमितताओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिनमें भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी, नक्शा बंटवारे में देरी, और अन्य मामलों का समावेश है। इन मुद्दों पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने भी सदन और सार्वजनिक मंचों पर बार ध्यानाकर्षण कराया है। उन्होंने प्रशासन से त्वरित जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन जिला प्रशासन इन आवाजों पर ध्यान देने को तैयार नहीं दिख रहा। विधायक के उठाए गए सवालों के बावजूद कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, जिससे यह संदेह गहरा रहा है कि क्या उच्च स्तर पर कोई संरक्षण का खेल चल रहा है?

इसी बीच कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने 20 जनवरी को राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक बुलाई है, जिसमें ई-कोर्ट, स्वामित्व योजना, नक्शा बटांकन, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर, सर्वे-रिसर्वे, सीएम डैशबोर्ड और दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना जैसी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। बैठक सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी और सभी राजस्व अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।

लेकिन सवाल यह है कि जब जिले में राजस्व अनियमितताओं की बाढ़ आ रही है और शिकायतों का ढेर लग रहा है, तो केवल योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा से क्या हल निकलेगा? आम जनता और किसान वर्ग में यह धारणा मजबूत हो रही है कि प्रशासन केवल कागजी कार्रवाई और बैठकों तक सीमित है, जबकि जमीन पर स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। यदि अब भी ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह न केवल प्रशासन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाएगा, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को भी गहरा आघात पहुंचाएगा।

बहरहाल देखना होगा समीक्षा के नतीजे क्या निकलते हैं

चुनेश साहू 9111988965
7049466638

संबंधित पोस्ट

रेस्क्यू टीम तमिलनाडु से कबीरधाम जिले के चार बंधक श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ रवाना हुए

hindmedianews

हरेली पर्व पर सनराइज पब्लिक स्कूल में विशाल वृक्षारोपण व वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया

hindmedianews

आईजी गर्ग ने बालोद जिले के हल्दी में पुलिस चौकी का किया लोकार्पण , पुलिस चौकी खुलने से अपराध होगा कम,, आईजी गर्ग,,

Chunesh Sahu

फर्जी हाजिरी और निर्माण अनियमितता के आरोपों से घिरा मनरेगा कार्य अमली मालगी में रिटेनिंग वॉल निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

Sakshi Bansod

अंतराज्यीय डीजल चोरो को पकड़ने में थाना बोड़ला पुलिस को मिली सफलता

hindmedianews

कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी — 359 करोड़ की बड़ी सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी क्रांतिकारी बढ़त

Sakshi Bansod