hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़

फर्जी रॉयल्टी के जरिए रेत की अवैध निकासी……चार आरोपियों के विरूद्ध मगरलोड थाने में FIR दर्ज

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धमतरी। जिले के मगरलोड तहसील में स्वीकृत सरगी रेत खदान से फर्जी रॉयल्टी के जरिए रेत की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अनुज्ञप्तिधारक द्वारा शिकायत किए जाने पर खनिज निरीक्षक ने चार आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर मगरलोड थाने में दर्ज कराई है।

सहायक खनि अधिकारी एसके साहू ने बताया कि उक्त रेत खदान की अनुज्ञाधारक शालिनी सिंह ने फर्जी रॉयल्टी के माध्यम से रेत की अवैध निकासी किए जाने के संबंध विभाग में शिकायत की, जिसे संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनिज निरीक्षक के माध्यम से उक्त खदान को अस्थायी रूप से बंद कराया गया तथा खदान मंे उपलब्ध दस्तावेजों को जांच के दायरे में लेने के लिए जब्त कर संबंधितों का बयान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि रेत खदान सरगी के पट्टाधारक एवं उनके कर्मचारियों के द्वारा ग्राम बोरसी में शिकायतकर्ता श्रीमती सिंह के पक्ष में स्वीकृत रेत के अस्थायी भण्डारण में खनिज विभाग धमतरी से जारी की गई रॉयल्टी पर्ची की कूटरचित रॉयल्टी छपवाकर उसका उपयोग रेत की अवैध निकासी में किया जा रहा था। उक्त अवैधानिक कृत्य के लिए सरगी के पट्टाधारक दुर्ग निवासी जितेन्द्र कुमार मण्डल सहित उनके तीन कर्मचारी सचिन जाधव निवासी रायपुर, राजकिशोर सिंह निवासी दुर्ग और सेवकराम ताण्डी निवासी अमेठी महासमुंद के विरूद्ध पुलिस थाना मगरलोड में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। साथ ही पट्टाधारक को स्वीकृत रेत खदान से फर्जी रॉयल्टी के माध्यम से रेत की अवैध निकासी कर शासन को हानि पहुंचाए जाने पर खनिज विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

24 जून वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर विशेष…. *गोंडवाना साम्राज्य की महारानी दुर्गावती जैसे पराक्रमी नारी विश्व में न तो किसी काल में रही और ना आगे होंगी*

Chunesh Sahu

*समृद्ध समाज की नींव है शिक्षा : तारणी चंद्राकर* *स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव हुआ आयोजित*

Chunesh Sahu

शर्मनाक! पंडरिया में शासकीय डॉक्टर को पड़ा थप्पड़, फेडरेशन मौन—प्रभारी CMHO बने आरोपी की ढाल

hindmedianews

Raipur में नकाबपोश डकैतों का आतंक: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sakshi Bansod

धुएं में पक रहा मासूमों का भविष्य – सिंघिया स्कूल में मिड-डे मील पर लापरवाही की काली परत उजागर……!4 दिनों से लकड़ी चूल्हे मे बनाया जा रहा है भोजन….!

9 जुआड़ी हुए गिरफ्तार,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही

hindmedianews